UPSC सिविल सेवा के फाइनल एग्जाम का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज ने किया टॉप

0
23

नई दिल्ली। UPSC CSE Final Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2025 ) जारी कर दिया है। परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। वे कोटा के पास रावतभाटा रहते हैं।

दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम, तीसरे पर अकांश धुल, चौथे पर राघव झुनझुनवाला और 5वें पर ईशान भटनागर हैं। इस वर्ष 1087 पदों के लिए कुल 958 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। चयनित 958 में से 317 जनरल, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग से हैं।

348 रिकमेंडेड कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी प्रोविजनल रखी गई है। 02 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोक दिया गया है। आयोग ने 258 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में डाला है जिसमें जनरल कैटेगरी के 129, ईडब्ल्यूएस के 26, ओबीसी के 86, एससी के 08, एसटी के 06, PwBD-1 के 01 और PwBD-2 के 2 पद हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को समाप्त हो गए थे। मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यूपीएससी सीएसई 2025 इंटरव्यू 5 जनवरी से शुरू हुए थे।

यह भी पढ़िए: CSE Topper: मिलिए यूपीएससी IAS टॉपर अनुज अग्निहोत्री से

अभ्यर्थियों का चयन उनके मुख्य परीक्षा के मार्क्स व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से किया गया। रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर मार्क्स वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

टॉपर लिस्ट यहां से करें डाउनलोड-
UPSC CSE 2025 Topper List Download PDF

इस बार यूपीएससी सीएसई के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस समेत 1087 पदों पर भर्ती की जाएगी। आईएएस के 180, आईएफएस के 55, आईपीएस के 150 पदों पर भर्ती होगी। आईएएस के 180 पदों में 74 अनारक्षित हैं। 28 एससी, 13 एसटी, 47 ओबीसी, 18 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईपीएस में 60 पद अनारक्षित हैं। 22 एससी, 11 एसटी, 42 ओबीसी, 15 ईब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

रिजल्ट ऐसे चेक करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • UPSC CSE 2025 Final Result लिंक चेक करें
  • पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना नाम तलाशें।

UPSC CSE 2025 Toppers: टॉप 10 के नाम

रैंकरोल नंबरउम्मीदवार का नाम
11131589अनुज अग्निहोत्री
24000040राजेश्वरी सुवे एम
33512521अकांश ढुल
40834732राघव झुनझुनवाला
50409847ईशान भटनागर
66410067जिनिया अरोड़ा
70818306ए आर राजा मोहिद्दीन
80843487पक्षल सेक्रेटरी
90831647आस्था जैन
101523945उज्ज्वल प्रियांक