नई दिल्ली। UPSC CSE 2024 Marks : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट के बाद चयनित अभ्यर्थियों के मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। यूपीएससी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सभी चयनितों के मेन्स, इंटरव्यू व कुल मार्क्स देखे जा सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की टॉपर शक्ति दुबे ने 1043 मार्क्स हासिल ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। शक्ति के मेन्स में 843 और इंटरव्यू में 200 मार्क्स आए हैं। यूपीएससी सीएसई सेकेंड टॉपर हर्षिता गोयल के 1038 (मेन्स में 851 और इंटरव्यू में 187) और थर्ड टॉपर डोंगरे अर्चित पराग के 1038 (मेन्स में 848 और इंटरव्यू में 190) अंक हैं।
क्या रही कटऑफ
एग्जाम के प्रीलिम्स, मेन्स व फाइनल चरणों की कटऑफ भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी upsc.gov.in पर जाकर कटऑफ चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 में जनरल कैटेगरी की कटऑफ ( UPSC CSE Prelims Cut Off 2024 ) 87.98 रही। मुख्य परीक्षा में 729 और फाइनल की कटऑफ 947 रही। प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के चरणों में ओबीसी वर्ग की कटऑफ ईडब्ल्यूएस से अधिक रही। यूपीएससी प्रीलिम्स 2024 में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 85.92, ओबीसी 87.28, एससी 79.03 और एसटी की 74.23 रही। मेन्स में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 696, ओबीसी 702, एससी 685 और एसटी की 684 रही।

