Summer Special Train: अप्रैल से तीन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन

0
15

कोटा। Summer Special Trains: यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा अप्रैल से तीन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05033 (गोमती नगर–बान्द्रा टर्मिनस) 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को 15 फेरों में गोमती नगर से दोपहर 14.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मंगलवार को बयाना जंक्शन 02.00 बजे, कोटा जंक्शन 03.55 बजे होते हुए उसी दिन सायं 20.00 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 05034 (बान्द्रा टर्मिनस–गोमती नगर) 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को 15 फेरों में बान्द्रा टर्मिनस से रात्रि 23.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार को कोटा जंक्शन 14.35 बजे, बयाना जंक्शन 18.15 बजे होते हुए तीसरे दिन गुरुवार को प्रातः 07.45 बजे गोमती नगर पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में गोमती नगर, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, बयाना जंक्शन, कोटा जंक्शन, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, गोधरा, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वलसाड, वापी, बोरीवली तथा बान्द्रा टर्मिनस स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

इस विशेष गाड़ी में 4 सामान्य श्रेणी, 6 शयनयान श्रेणी, 8 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

मऊ–वलसाड–मऊ ग्रीष्मकालीन ट्रेन: इसी तरह रेल प्रशासन द्वारा मऊ जंक्शन–वलसाड–मऊ जंक्शन के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 05017 (मऊ–वलसाड) 4 अप्रैल से 11.जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को 15 फेरों में मऊ जंक्शन से रात्रि 03.45 बजे प्रस्थान कर बयाना जंक्शन 21.33 बजे, गंगापुर सिटी 22.30 बजे तथा अगले दिन रविवार को कोटा जंक्शन 00.50 बजे, रामगंज मंडी 01.53 बजे, भवानी मंडी 02.16 बजे होते हुए उसी दिन दोपहर 12.35 बजे वलसाड पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05018 (वलसाड–मऊ) 5 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को 15 फेरों में वलसाड से अपराह्न 15.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को भवानी मंडी 01.03 बजे, रामगंज मंडी 01.28 बजे, कोटा जंक्शन 02.35 बजे, गंगापुर सिटी 04.35 बजे, बयाना जंक्शन 06.43 बजे आगमन कर मार्ग के अन्य स्टेशनो से होते हुए दुसरे दिन मंगलवार को रात्रि 00.45 बजे मऊ जंक्शन पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में मऊ जंक्शन, बेलथरा रोड, सलेमपुर जंक्शन, भटनी जंक्शन, देवरिया सदर, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, गोण्डा जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी, कोटा जंक्शन, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, गोधरा, वडोदरा जंक्शन, सूरत तथा वलसाड स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

बान्द्रा टर्मिनस–आजमगढ़ विशेष ट्रैन: रेल प्रशासन द्वारा आजमगढ़–बान्द्रा टर्मिनस–आजमगढ़ के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि गाड़ी संख्या 05183 (आजमगढ़–बान्द्रा टर्मिनस) 4.अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को 15 फेरों में आजमगढ़ से रात्रि 23.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को बयाना जंक्शन 15.30 बजे, गंगापुर सिटी 16.33 बजे, कोटा जंक्शन 18.35 बजे होते हुए दूसरे दिन सोमवार को प्रातः 08.10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05184 (बान्द्रा टर्मिनस–आजमगढ़) 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को 15 फेरों में बान्द्रा टर्मिनस से 10.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मंगलवार को कोटा जंक्शन 00.10 बजे, गंगापुर सिटी 02.15 बजे, बयाना जंक्शन 03.20 बजे होते हुए उसी दिन सायं 20.10 बजे आजमगढ़ पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में आजमगढ़, मुहम्मदाबाद, मऊ जंक्शन, औड़िहार जंक्शन, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी, कोटा जंक्शन, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, बोरीवली तथा बान्द्रा टर्मिनस स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

इस विशेष गाड़ी में 2 सामान्य श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी तथा 8 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनॉमी सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।