Special train: कानपुर सेंट्रल-असारवा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रैन कल से चलेगी

0
12

ट्रैन बयाना, गंगापुर सिटी, स. माधोपुर, केपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया स्टेशन से गुजरेगी

कोटा। यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कानपुर सेंट्रल–असारवा–कानपुर सेंट्रल के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 01905 (कानपुर सेंट्रल–असारवा) 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को 15 फेरों में कानपुर सेंट्रल से प्रातः 08.15 बजे प्रस्थान कर बयाना जंक्शन 15.37 बजे, गंगापुर सिटी 16.45 बजे, सवाई माधोपुर 17.30 बजे, केपाटन 18.40 बजे, बूंदी 19.25 बजे, मांडलगढ़ 20.15 बजे, चंदेरिया 21.30 बजे होते हुए अगले दिन मंगलवार को प्रातः 05.45 बजे असारवा पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01906 (असारवा–कानपुर सेंट्रल) 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को 15 फेरों में असारवा से प्रातः 08.55 बजे प्रस्थान कर चंदेरिया 17.45-18.00 बजे, मांडलगढ़ 18.43 बजे, बूंदी 19.48 बजे, केपाटन 20.40 बजे, सवाई माधोपुर 22.00 बजे, गंगापुर सिटी 22.45 बजे, बयाना जंक्शन 00.45 बजे होते हुए उसी दिन बुधवार को प्रातः 07.00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में कानपुर सेंट्रल, इटावा, फिरोजाबाद, टुंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोराई पाटन, बूंदी, मंडलगढ़, चंदेरिया, माव्ली जंक्शन, राणा प्रतापनगर, उदयपुर सिटी, ज़ावर, सेमारी, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मत नगर तथा असारवा स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

इस विशेष गाड़ी में 5 सामान्य श्रेणी, 9 शयनयान श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।