नई दिल्ली। CBSE Class 9th 11th Result 2026: सीबीएसई 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए गुडन्यूज है। आज 30 मार्च 2026 को सीबीएसई क्लास 9th और 11th का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन भी स्टूडेंट्स इस साल इन दोनों कक्षाओं के पेपर दिए हैं।
वे DOE ऑफिशियल वेबसाइट www.edudel.nic.in से ऑनलाइन अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। CBSE Class 9th Result 2026 Link और CBSE Class 11th Result Link जारी किया गया है, जिससे विद्यार्थी अपना रिजल्ट मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 9वीं और 11वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको DOE वेबसाइट पर अपनी स्टूडेंट आईडी, क्लास, सेक्शन और जन्मतिथि की जानकारी भरनी होगी। आपके सामने आपके पास/फेल होने की स्थिति आ जाएगी। साथ में सब्जेक्ट वाइज मार्क्स भी स्क्रीन पर दिखने लगेंगे।
ऐसे चैक करें रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इन दोनों कक्षाओं के परिणाम (Directorate of Education, Delhi) की ऑफिशियल वेबसाइट Edudel www.edudel.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते है। स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता इस डायरेक्ट लिंक CBSE 11th Result 2026 Download Link और CBSE 9th Result 2026 Download Link से अपना रिजल्ट 9th और से 11वीं का परिणाम देख सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको Result का टैब नजर आएगा।
- इसपर जाने के बाद आपके सामने CBSE Class 9th result 2026 या CBSE Class 11th Result 2026 लिंक आएंगे।
- आप जिस भी क्लास में हैं, उस लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी स्टूडेंट् आईडी, क्लास, सेक्शन, जन्मतिथि, के बाद कोड भरकर सब्मिट करें।
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
- अब आप इसका पीडीएफ या प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
रिजल्ट सर्टिफिकेट में आप अपने पास/फेल होने का स्टेट्स, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, अगर किसी सब्जेक्ट कंपार्टमेंट आई है, तो वो चेक कर सकते हैं। अगर आप पास हो गए हैं, अब आप अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवेश के पात्र होंगे।
जब तक आपको स्कूल से अपनी ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त नहीं होती है तब तक यह सर्टिफिकेट आपकी प्रोविजनल मार्कशीट की तरह जा सकता है। स्कूल से ओरिजिनल हार्डकॉपी वाली मार्कशीट आपको रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद दी जाएगी।

