नई दिल्ली। Xiaomi कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro 2023 को इसी साल के अंत तक लांच कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा फोन के कई फीचर्स और कीमत भी लीक की जा चुकी है।
संभावित फीचर्स
- डिस्प्ले: इस फोन में Qualcomm Snapdragon 712 प्रोसेसर मिल सकता है।
- कैमरा: कंपनी इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 108 MP का मेन बैक कैमरा, 5 MP का मैक्रो कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा दे सकती है। तो वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है।
- बैटरी: रेडमी के इस फोन में 5,020 mAh की बैटरी लगी हो सकती है। इसके लिए फोन में 33 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।
- संभावित कीमत: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 11 Pro 2023 के नए वर्जन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है।
Redmi Note 11 Pro के फीचर्स: कंपनी ने अपने Redmi Note 11 Pro को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। रेडमी नोट 11 प्रो में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Mediatek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरें की बात करें इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 MP का मैक्रो और डेप्थ कैमरा मिलता है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगी हुई मिलती है।

