RBSE Result: राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, देखिये टॉपर लिस्ट

0
11

अजमेर। RBSE 12th Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उपरोक्त आरबीएसई वेबसाइट के अलावा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऊपर दिए गए बॉक्स में रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकता है।

आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा। राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में तीनों संकायों में लड़कियां टॉपर रही हैं। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए हैं। चारों लड़कियां आर्ट्स की टॉपर रही हैं।

कॉमर्स में कंगना ने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया। जबकि साइंस में प्रीति ने 99.80 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है। बोर्ड प्रशासक महेशचंद शर्मा ने पिछले साल की तरह इस वर्ष भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स ( RBSE 12th Arts Result 2025, RBSE 12th Science Result 2025, RBSE 12th Commerce Result 2025 ) का रिजल्ट एक साथ जारी किया।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नागौर जिला‌ कलेक्ट्रेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 893616 स्टूडेंट पंजीकृत थे। इनमें से आरबीएससी 12वीं साइंस में 273984, कॉमर्स में 28250, आट्‌र्स स्ट्रीम में 587475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 स्टूडेंट पंजीकृत थे।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 यहां डालें रोल नंबर

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट ( RBSE 12th Topper List )

आरबीएसई 12वीं साइंस टॉपर

प्रीति राजेश कुमार 99.80 फीसदी

आर्ट्स टॉपर (चार स्टूडेंट को रैंक 1)

  • अनुप्रिया राठौड़ बृज राज सिंह राठौड़ 99.60 फीसदी
  • प्रगति अग्रवाल शिव कुमार अग्रवाल 99.60 फीसदी
  • प्रियंका राम चंद्र 99.60 फीसदी
  • उर्मिला मकर राम 99.60 फीसदी

कॉमर्स टॉपर

कंगना कोसनानी गौरव कोसनानी 99.20 फीसदी

वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट में 97.76 प्रतिशत विद्यार्थी पास
RBSE 12th Result 2025 Live : राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 97.76 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 3907 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3847 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम 97.76 प्रतिशत रहा। इसमें से छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.73 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 98.68 रहा। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 1806 छात्रों में से 882 छात्र और 2041 छात्राओं में से 1264 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।