Paper Analysis: Neet के इतिहास में अब तक का सबसे कठिन पेपर रहा

0
30

पेपर कठिन एवं लेन्दी होने से कटऑफ कम रहने की संभावना: ALLEN

कोटा। NEET 2025_ALLEN Paper Analysis: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 रविवार को ऑफलाइन पेन-पेपर मोड पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की गई।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि नीट परीक्षा के अब तक के इतिहास में नीट 2025 का पेपर सबसे कठिन आया है। प्रश्न काफी ट्रिकी यानी घुमा फिराकर पूछे गए थे। स्टूडेंट्स के लिए हाई स्कोर हासिल करना कठिन रहेगा। परीक्षा में कोेविड के पहले का पेपर पैटर्न लागू किया गया है। ऐसे में कटऑफ कम रहने की संभावना है।

एलन मेगा लाइव स्ट्रीम से जुड़े स्टूडेंट्स
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से नीट-यूजी परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों के लिए एलन मेगा लाइव स्ट्रीम इवेंट किया गया। यहां पेपर के तुरंत बाद एलन के निदेशक डॉ. बृजेश माहेश्वरी एवं एलन एक्सपर्ट फैकल्टी ने पेपर के सभी सवालों पर बारी-बारी से चर्चा की। लाइव आंसर-की, वीडियो सोल्युशंस, पेपर एनालिसिस और रैंक प्रिडिक्टर जारी किया। यह लाइव लाखों विद्यार्थियों तकि विभिन्न माध्यमों से पहुंचा। मुख्यरूप से यू-ट्यूब पर एलन नीट चैनल से स्टूडेंट्स जुड़े।

फिजिक्स
नीट 2024 की तुलना में नीट 2025 में फिजिक्स का पेपर काफी कठिन व लेन्दी रहा। हालांकि सभी प्रश्न एलन मॉड्यूल्स एवं क्लास नोट्स से कवर किए गए थे। कक्षा 11वीं के सिलेबस से 22 एवं कक्षा 12वीं के सिलेबस से 23 प्रश्न आए हैं। इस वर्ष एक्सपीरिमेंटल स्किल्स से एक प्रश्न आया है। मैकेनिक्स से 15, थर्मल फिजिक्स से चार, एसएचएम वेव्ज से तीन, इलेक्ट्रोडाइनेमिक्स से 13, ऑप्टिक्स से चार एवं मॉडर्न फिजिक्स एंड इलेक्ट्रोनिक्स से छह प्रश्न पूछे गए। कुल 45 प्रश्न सिंगल करेक्ट पूछे गए। एक प्रश्न में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

कैमिस्ट्री
पिछले कई सालों की तुलना में इस वर्ष पेपर काफी टफ व लेन्दी आया है। फिजीकल कैमेस्ट्री से 16, इनऑर्गेनिक कैमेस्ट्री से 12 एवं ऑर्गेनिक कैमेस्ट्री से 17 प्रश्न आए हैं। कक्षा 11वीं के सिलेबस से 22 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 23 प्रश्न पूछे गए थे। कक्षा 11वीं के सिलेबस से फिजीकल कैमेस्ट्री के नौ, इनऑर्गेनिक कैमेस्ट्री से पांच एवं ऑर्गेनिक कैमेस्ट्री से आठ प्रश्न पूछे गए। जबकि कक्षा 12वीं के सिलेबस से फिजीकल कैमेस्ट्री के सात, इनऑर्गेनिक कैमेस्ट्री से सात एवं ऑर्गेनिक कैमेस्ट्री से नौ प्रश्न पूछे गए। यदि प्रश्नों के पैटर्न की बात की जाए तो 35 प्रश्न सिंगल करेक्ट थे। जबकि असरशन रीजनिंग का एक, स्टेटमेंट टाइप के तीन एवं मैच द कॉलम के छह प्रश्न पूछे गए थे। एक प्रश्न को लेकर असमंजस की स्थिति है।

बॉयोलॉजी
पेपर काफी लेन्दी व जटिल रहा है। हालांकि सभी प्रश्न एलन स्टडी मैटेरियल व क्लासरूम नोट्स से कवर किए गए थे। कुल 90 प्रश्न पूछे गए। जिनमें 11वीं कक्षा से 40 एवं 12वीं कक्षा से 50 प्रश्न पूछे गए थे। कक्षा 11वीं के सिलेबस से नीट 2024 की तुलना में 10.6 प्रतिशत प्रश्न कम पूछे गए। जबकि कक्षा 12वीं के सिलेबस से नीट 2024 की तुलना में 11.6 प्रतिशत प्रश्न ज्यादा पूछे गए। कुछ प्रश्न एनसीईआरटी के बाहर से भी पूछे गए थे। करीब चार से पांच प्रश्नों को लेकर बच्चों में असमंजस की स्थिति है।