नई दिल्ली। OPPO A6x 5G : OPPO ने भारत में अपनी पॉपुलर A-Series का नया फोन OPPO A6x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो एक भरोसेमंद, लंबी बैटरी लाइफ वाला, स्मूद परफॉर्मेंस देने वाला और प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, वह भी बजट कीमत में।
OPPO A6x 5G में 6500mAh की विशाल बैटरी, 45W SUPERVOOC चार्जिंग, 120Hz Ultra Bright Display और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स इसे अपनी रेंज में बेहद दमदार बनाते हैं।
साथ ही ColorOS 15 के साथ आने वाला Luminous Rendering Engine और Trinity Engine इसे लंबे समय तक स्मूद चलाने की गारंटी देते हैं। OPPO का दावा है कि यह फोन 22 घंटे से भी अधिक वीडियो प्लेबैक और 800+ घंटों की स्टैंडबाय टाइम देता है।
भारत में कीमत
4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12,499 रुपए
- 4GB + 128GB की कीमत 13,499 रुपए
- 6GB + 128GB की कीमत 14,999 रुपए
ये अमेजन, फ्लिपकार्ट, OPPO स्टोर और रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है। साथ ही 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है। फोन दो नए कलर Ice Blue और Olive Green में उपलब्ध है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
OPPO ने 2 दिसंबर 2025 को भारत में अपनी A-Series में नया धमाकेदार फोन OPPO A6x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो पूरे दिन फोन का भारी उपयोग करते हैं और चाहते हैं कि उनका फोन लगातार स्मूद और तेज चले। OPPO A6x 5G की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है। OPPO का यह फोन 882 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम, 22.4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक जैसी पावरफुल परफॉर्मेंस देता है।
फोन में OPPO की फेमस 45W SUPERVOOC™ फ्लैश चार्जिंग मिलती है। सिर्फ 30 मिनट में 1% से 41% तक चार्ज हो जाता है। OPPO A6x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है। सबसे बड़ा अपग्रेड है ColorOS 15 है। स्क्रीन क्वालिटी इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट है। OPPO A6x 5G फोन 120Hz Ultra Bright Display चाहे धूप में वीडियो देखें या रात में सोशल मीडिया स्क्रॉल करें।
अगर आप गेमिंग पसंद करते हैं तो OPPO A6x 5G फोन AI GameBoost के साथ आता है जो तेज, स्मूद गेमप्ले और ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस। Splash Touch गीले हाथों से भी स्क्रीन पर कंट्रोल करना संभव है। फोन सिर्फ 8.58mm पतला है और इसका वजन लगभग 212g है। इसका मेटालिक फ्रेम और नया डेको मॉड्यूल इसे फ्लैगशिप-जैसा लुक देता है। साथ ही इसका advanced lens coating इसे फिंगरप्रिंट और पानी के छींटों से बचाता है।

