नीट में एलन का दावा, टॉप-10 में 4 स्टूडेंट एवं टॉप-100 में 39 स्टूडेंट
कोटा। NEET UG Allen Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से घोषित नीट-यूजी 2025 के रिजल्ट्स में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की है। नीट-यूजी 2025 में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स में देश में टॉप रैंक्स के साथ-साथ बड़ी संख्या में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन सुनिश्चित किया है।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि परिणामों में एलन के क्लासरूम कोर्स के स्टूडेंट मृणाल झा ने आल इंडिया रैंक-04 प्राप्त की है। इसके साथ ही टॉप-10 में चार स्टूडेंट्स ने स्थान प्राप्त किया है, इसमें केशव मित्तल ने आल इंडिया रैंक 07, भव्य चिराग झा ने आल इंडिया रैंक 08 प्राप्त की, ये तीनों एलन के क्लासरूम स्टूडेंट हैं तथा आरव अग्रवाल ने आल इंडिया रैंक 10 प्राप्त की है जो कि दूरस्थ शिक्षा से एलन से जुड़े हैं।
एलन की आशी सिंह ने आल इंडिया रैंक-12 प्राप्त की है तथा आल इंडिया गर्ल्स कैटेगिरी में रैंक-2 पर रही हैं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार टॉप-100 में एलन के 39 स्टूडेंट हैं। इसमें 29 क्लासरूम प्रोग्राम से है। 10 डिस्टेंस लर्निंग एवं ऑनलाइन टेस्ट सीरीज प्रोग्राम से हैं।
सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि गुणवत्ता के साथ-साथ संख्या की दृष्टि से भी एलन के परिणाम बेहतर रहे हैं। परिणाम देखे जाने तक बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ऐसे सामने आ रहे हैं, जिनका प्रवेश गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए सुनिश्चित माना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एलन श्रेष्ठता में विश्वास रखता है। श्रेष्ठ माहौल, श्रेष्ठ फैकल्टीज के साथ ही एलन श्रेष्ठ परिणाम दे रहा है। मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम्स में गत 16 वर्षों में एलन के 13 क्लासरूम स्टूडेंट्स ने आल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। वर्ष 2024 में चिकित्सा शिक्षा के लिए देश के श्रेष्ठ संस्थान माने जाने वाले एम्स इंस्टीट्यूट में प्रवेश लेने वाला हर चौथा स्टूडेंट एलन से था। इसके साथ ही गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में एलन के 10450 से अधिक स्टूडेंट्स का प्रवेश हुआ।
उन्होंने कहा कि एलन रिजल्ट्स की ऑथेटिंसिटी एवं ट्रांसपरेंसी में भी विश्वास रखता है और इसे बरकरार रखने के लिए अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है। उल्लेखनीय है कि जेईई-एडवांस्ड-2025 के परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट राजित गुप्ता ने आल इंडिया टॉप किया। टॉप-10 में 4 क्लासरूम स्टूडेंट्स और टॉप-100 में सर्वाधिक 46 स्टूडेंट्स एलन से रहे।
नीट UG 2025 में टॉपर्स रहे छात्रों ने कैसे पाई सफलता, आइये जानते हैं उन्हीं से
नियमितता ही सफलता है : मृणाल झा
नीट ऑल इंडिया रैंक : 04
एलन के क्लासरूम स्टूडेंट मृणाल झा ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 04 हासिल की है। मृणाल का मानना है कि नीट क्रेक करने के लिए हार्डवर्क और नियमितता बहुत जरूरी है, वो चाहे होमवर्क की हो, रिविजन, टेस्ट की हो या फिर डाउट सॉल्विंग की हो। आप रेगुलर हैं तो रिजल्ट्स अच्छे आएंगे। मृणाल ने अपना की ऑफ सक्सेस शेयर करते हुए बताया कि मैं पढ़ाई घड़ी देखकर नहीं करता, लगता था कि जो भी टॉपिक को पढ़े हुए टाइम हो गया तो वही पढ़ने लग जाता था। कई बार ऐसा भी होता था कि जो टॉपिक क्लास में पढ़ाया जाने वाला होता था, मैं उसको पहले ही कवर कर लेता था। मैं पेरेन्ट्स और एलन टीचर्स का फोलोअर हूं। उनकी बातें मुझे मैजिकल रिजल्ट्स देती हैं। जब भी परेशान होता हूं या उलझन में होता हूं तो पापा-मम्मी से बात करता हूं और वो जो कहते हैं उसे मान लेता हूं। इसके बाद मुझे हमेशा अच्छे ही रिजल्ट्स मिलते हैं।
उचित मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन ही सफलता : भव्य
नीट ऑल इंडिया रैंक : 08
गुजरात के अहमदाबाद निवासी भव्य चिराग झा ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2025 में ऑल इंडिया रैंक 07 हासिल की है। भव्य पिछले छह साल से एलन का रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है। इससे पूर्व भव्य 10वीं कक्षा 92 प्रतिशत एवं 12वीं कक्षा 98 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण कर चुका है। भव्य का बड़ा भाई सर्वज्ञ भी एलन का स्टूडेंट रह चुका है और फिलहाल अहमदाबाद में एमबीबीएस इंटर्नशिप कर रहा है। भव्य ने बताया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। नियमित पढ़ाई, सही मार्गदर्शन और आत्म-विश्वास के साथ कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।
खुद के डर को हराना ही असली जीत : केशव मित्तल
नीटः ऑल इंडिया रैंक 07
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट केशव ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 07 हासिल की है। मूलतः चंडीगढ़ निवासी केशव ने 10वीं कक्षा 97.6 प्रतिशत एवं 12वीं कक्षा 98 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। नीट से पूर्व केशव ने जेईई मेन में 99.35 परसेन्टाइल मार्क्स स्कोर किए थे। केशव ने बताया कि नीट जैसे नेशनल लेवल के एग्जाम की तैयारी के लिए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ही परफेक्ट है। यहां की फैकल्टीज एक्सपीरियंस्ड है। मैंने एलन के टीचर्स की गाइडलाइंस को फॉलो किया और एलन के नोट्स अपने आपमें परफेक्ट हैं। इसके बाद आपको किसी अन्य स्टडी मैटेरियल की जरूरत नहीं होती।
कोटा में स्टूडेंट्स एक दूसरे से मोटिवेट होते हैं : आशी
नीट ऑल इंडिया रैंकः 12 एवं आल इंडिया गर्ल कैटेगिरी रैंक-2

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा की क्लासरूम स्टूडेंट आशी सिंह ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2025 में ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल की है। साथ ही आल इंडिया गर्ल कैटेगिरी में रैंक-2 रही है। आशी मूलतः पटना की रहने वाली है लेकिन खुद की और छोटी बहिन की पढाई के लिए पूरा परिवार दो साल पहले कोटा ही शिफ्ट हो चुका है। आशी ने 10वीं कक्षा 99 एवं 12वीं कक्षा 96 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। आशी ने अपना की ऑफ सक्सेस शेयर करते हुए बताया कि जब तक हम शांत होकर पढ़ाई नहीं करेंगे तब तक एकाग्रता नहीं आती है। सफलता के लिए हार्डवर्क के साथ-साथ रिवीजन और अनुशासन को जरूरी मानती हूं। रिवीजन मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

