NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू

0
9

नई दिल्ली। NEET PG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज से नीट पीजी की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार एमडी, एमएस और डीएनबी प्रोग्राम्स में 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा सकती है। हालांकि, एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल 2025 अभी जारी नहीं किया है, लेकिन इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया गया है।

एमसीसी की वेबसाइट पर लिखा है, “पीजी काउंसलिंग 2025 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले सूचना बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें।”

काउंसलिंग प्रक्रिया
काउंसलिंग की प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग
  • सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग
  • अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा
  • रिपोर्टिंग और अपग्रेडेशन
विवरणजानकारी
आयोजक संस्थामेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC)
परीक्षा का नामनीट पीजी 2025
रजिस्ट्रेशन शुरू17 अक्तूबर 2025
सीटें50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ)
कोर्सMD, MS, DNB
वेबसाइटmcc.nic.in
परीक्षा तिथि3 अगस्त 2025

अगस्त में हुई थी परीक्षा
NEET PG 2025 परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को एक ही शिफ्ट में किया गया था। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद लिया गया, जब अभ्यर्थियों ने दो शिफ्ट में परीक्षा कराने की योजना का विरोध किया था। इस परीक्षा में लगभग 2.4 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।