Muhurt Trading: शेयर बाजारों में आज मुहूर्त ट्रेडिंग, एक घंटे के लिए होगा कारोबार

0
13

रिलायंस, अडानी पोर्ट्स समेत इन सात शेयर में कर सकते हैं निवेश

मुंबई। Muhurt Trading Stocks: हर साल दिवाली के दिन शेयर बाजारों में एक घंटे की “मुहूर्त ट्रेडिंग” सत्र होता है। इसे नए संवत वर्ष की शुभ शुरुआत माना जाता है, और कई निवेशक इस दिन थोड़ी मात्रा में खरीदारी करते हैं। इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर यानी आज दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर संवत 2082 के लिए कोटक सिक्योरिटीज के 7 पसंदीदा स्टॉक्स सुझाए हैं।

अडानी पोर्ट्स:
क्यों खरीदें: कंपनी के बंदरगाहों में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद। विशेष रूप से पूर्वी तट के बंदरगाहों में तेज विकास की संभावना है। वित्त वर्ष 29 तक ₹11,400 करोड़ की बिक्री और ₹2,800 करोड़ EBITDA का अनुमान।

अकुटास केमिकल
क्यों खरीदें: फार्मा इंटरमीडिएट और स्पेशियलिटी केमिकल निर्माता। कंपनी 25% राजस्व वृद्धि का लक्ष्य रखती है, साथ ही लाभ मार्जिन बेहतर हो रहे हैं। वित्त वर्ष 26 के अंत तक 3 नए CDMO प्रोजेक्ट्स से योगदान शुरू होने की उम्मीद।

कमिंस इंडिया
क्यों खरीदें: वित्त वर्ष 25 में नए उत्पादों और बाजारों में कदम बढ़ाया। कंपनी की 20% से अधिक मार्जिन प्रोफाइल बरकरार रहने की संभावना। वित्त वर्ष 26 और वित्त वर्ष 28 में 14–15% सालाना बढ़त (CAGR) की उम्मीद।

इटर्नल
क्यों खरीदें: कंपनी के Blinkit प्लेटफॉर्म में मुनाफे की गुंजाइश बढ़ रही है। वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही तक EBITDA ब्रेक-ईवन की उम्मीद। वित्त वर्ष 25–वित्त वर्ष 28 के बीच 83% की संयुक्त वार्षिक राजस्व वृद्धि दर (CAGR) संभावित।

आईसीआईसीआई बैंक
क्यों खरीदें: बैंक की ROE दर 18% पर उद्योग में सर्वश्रेष्ठ। सभी क्षेत्रों में बेहतर मुनाफे (PBT) का प्रदर्शन। लोन ग्रोथ संतुलित और गुणवत्ता उच्च स्तर पर बनी हुई है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा
क्यों खरीदें: ट्रैक्टर, एसयूवी और LCV तीनों सेगमेंट में नेतृत्व बरकरार। ट्रैक्टर बिक्री में तेजी जारी रहने की उम्मीद। वित्त वर्ष 26 में SUV बिक्री में 15–18% तक की वृद्धि संभावित। LCV और ट्रैक्टर कारोबार में मुनाफा बढ़ने की संभावना।

रिलायंस इंडस्ट्रीज
क्यों खरीदें: कंपनी वित्त वर्ष 27 तक EBITDA को ₹2,11,100 करोड़ तक दोगुना करने की योजना रखती है। टेलीकॉम बिजनेस का IPO 2026 की पहली छमाही में आने की उम्मीद। रिटेल कारोबार में अगले तीन सालों में 20%+ राजस्व वृद्धि की संभावना।

एक्सपर्ट की राय
घरेलू ब्रोक्रेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज का कहना है कि वह भारतीय बाजार पर संयमित रूप से सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है। कंपनी का अनुमान है कि कंपनियों की कमाई आने वाले समय में स्थिर होगी। वित्त वर्ष 2027 में 17.6% बढ़कर ₹1297 तक और वित्त वर्ष 28 में 14.3% बढ़कर ₹1487 तक पहुंच सकती है। भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता से बाजार को एक मजबूत आधार मिलेगा, लेकिन ऊंचा मूल्यांकन और अंतरराष्ट्रीय जोखिम बाजार पर सीमित बढ़त का दबाव बनाए रखेंगे।

पिछले संवत वर्ष में क्या था हाल
पिछले संवत वर्ष (2081) में भारतीय शेयर बाजार में हल्की कमजोरी रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज हुई। कमजोर कमाई, टैरिफ (शुल्क) को लेकर अनिश्चितता, और भू-राजनीतिक तथा आर्थिक चुनौतियों ने बाजार की भावना को प्रभावित किया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट और तेज थी । निफ्टी मिडकैप लगभग 5.6% और स्मॉलकैप लगभग 5.4% नीचे रहे।