नई दिल्ली। ग्रीनलैंड विवाद से सोना-चांदी की कीमतों में आग लग गई है। MCX पर चांदी का मार्च वायदा ₹13,550 या करीब 5% से अधिक बढ़कर ₹3,01,315 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर टैरिफ की धमकी से जियोपॉलिटिकल जोखिम बढ़ गया, जिससे निवेशक सेफ-हेवन एसेट्स की ओर आकर्षित हुए।
MCX सोने का फरवरी वायदा करीब ₹3,000 या 2% से ज़्यादा बढ़कर ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।
ट्रेड वॉर की आशंका के चलते सोने और चांदी की कीमतें अंतराष्ट्रीय मार्केट में भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक सिंगापुर में सुबह 8:11 बजे तक स्पॉट गोल्ड 1.6 प्रतिशत बढ़कर 4,668.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो इससे पहले 4,690.59 डॉलर के शिखर पर था। चांदी 3.2 प्रतिशत बढ़कर 93.0211 डॉलर पर पहुंच गई और 94.1213 डॉलर के उच्च स्तर को छू गई।
पिछले साल चांदी ने सोने को पीछे छोड़ दिया था, अक्टूबर में शॉर्ट स्क्वीज और लंदन में लगातार सप्लाई की कमी के कारण इसमें लगभग 150% की बढ़ोतरी हुई थी। ट्रेडर अमेरिकी सेक्शन 232 जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, जिससे चांदी पर टैरिफ लग सकता है। संभावित टैक्स को लेकर चिंता ने अमेरिकी वेयरहाउस में धातु को रोक दिया है, जिससे ग्लोबल इन्वेंटरी कम हो गई है।
चांदी की कीमतें बढ़ने के पीछे जियो-पॉलिटिकल टेंशन के अलावा औद्योगिक डिमांड और कम सप्लाई भी है। चांदी सिर्फ सिक्कों, गहनों या बर्तनों में इस्तेमाल नहीं होती। उसके अनेक औद्योगिक इस्तेमाल हैं। सोने के बाद चांदी ही सबसे अच्छी सुचालक है। ताप ऊर्जा और विद्युत, दोनों के लिए। कीमत के कारण ये दोनों धातुएं आम इस्तेमाल में नहीं हैं।
फिर भी चांदी बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स, सौर ऊर्जा और ऑटो उद्योग में इस्तेमाल होती है। इसमें एक और खासियत है कि यह एंटी बैक्टीरियल और गैर-विषाक्त धातु है। इस वजह से इसके औषधीय गुण भी हैं और चांदी के वर्क जैसा भोजन में सीधा इस्तेमाल भी होता है।
ग्रीनलैंड विवाद से सोना-चांदी की कीमतों में लगी आग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को हासिल करने की जोरदार कोशिशों ने अमेरिका और यूरोप के बीच एक हानिकारक ट्रेड वॉर की आशंकाएं बढ़ा दी हैं, जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक सिंगापुर में सुबह 8:11 बजे तक स्पॉट गोल्ड 1.6% बढ़कर 4,668.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो इससे पहले 4,690.59 डॉलर के शिखर पर था। चांदी 3.2% बढ़कर 93.0211 डॉलर पर पहुंच गई और 94.1213 डॉलर के उच्च स्तर को छू गई। प्लैटिनम और पैलेडियम में भी बढ़त रही। ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स 0.1% घटा।

