Mahindra Scorpio-N फेसलिफ्ट नए लुक में, रियर में बड़ा बदलाव

0
7

नई दिल्ली। Mahindra Scorpio-N की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। कंपनी की यह एसयूवी लोगों के दिलों पर राज करती है। फर्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो से लेकर लेटेस्ट स्कॉर्पियो-N तक, इस एसयूवी के लिए लोगों का प्यार कभी कम नहीं हुआ।

नई स्कॉर्पियो-N को आए अभी ज्यादा टाइम नहीं हुआ है। इसी बीच इसे फेसलिफ्ट की चर्चा शुरू हो गई है। कंरनी की तरफ से इसके बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक यूट्यूब चैनल Prime E Car ने इसके फेसलिफ्ट को इमैजिन किया है। इस वीडियो में स्कॉर्पियो-N की फेसलिफ्ट कल्पना की गई है कि यह एसयूवी कैसी दिखेगी।

कॉन्सेप्ट मॉडल्स पर
शेयर किए गए वीडियो में आर्टिस्ट ने हाल ही में सामने आई स्पाई फोटोज और महिंद्रा के पहले लोगों सामने शोकेस किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल्स पर बेस्ड स्कॉर्पियो-N की कल्पना की है। स्कॉर्पियो-N का पूरा लुक मौजूदा वर्जन से काफी हद तक मेल खाता है। इस रेंडर में एसयूवी का फ्रंट एंड काफी अलग दिख रहा है। इसमें एक नई चौड़ी ग्रिल है, जो एसयूवी के लुक को पूरी तरह बदल देती है। इस ग्रिल को महिंद्रा ने कुछ साल पहले अपने महिंद्रा ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट में दिखाया था।

ग्लॉस ब्लैक बॉर्डर
रेंडर में दिख रही ग्रिल के चारों ओर ग्लॉस ब्लैक बॉर्डर है और अंदर हनीकॉम्ब एलिमेंट्स हैं। नया महिंद्रा लोगो सेंटर में लगा है। नीचे का एयर डैम भी पूरी तरह ब्लैक कलर का है और उसमें भी बदलाव दिख रहा है। हालांकि, हेडलाइट्स का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही है, जिसमें एलईडी यूनिट्स लगी हैं और हेडलाइट्स के नीचे ड्यूल-फंक्शन एलईडी डीआरएल्स (DRLs) मौजूद हैं।

साइड और रियर
साइड से देखने पर रेंडर में नए 5-स्पोक अलॉय वील दिखाई देते हैं, जो हाल ही में सामने आई स्पाई इमेजन में देखे गए वील्स के जैसे ही हैं। वील्स के अलावा, साइड प्रोफाइल में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो-N के रियर में आर्टिस्ट ने टेल लैंप में मामूली बदलाव किए हैं – यह एक ऐसा एलिमेंट है, जिसे मौजूदा स्कॉर्पियो-N में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। महिंद्रा वाकई में फेसलिफ्ट के टेल लैंप को रीडिजाइन करेगा, यह देखना काफी एक्साइटिंग होगा। रेंडर में पैनोरमिक सनरूफ भी दिखाई दे रही है। हालांकि, यह एक संभावना है और इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

इंटीरियर
अपकमिंग स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट में ब्लैक और मोका ब्राउन केबिन थीम बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया जा सकता है। कंपनी इसमें महिंद्रा थार रॉक्स वाला बड़ा और शार्प यूनिट दे सकती है। कंपनी इसमें लेवल 2 ADAS भी दे सकती है।

इंजन और ट्रांसमिशन
मैकेनिकली स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट में पहले जैसे ही इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। यह 2.0 लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर एमहॉक टर्बो-डीजल इंजन के साथ आएगी। दोनों इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आने की संभावना है। पहले की तरह, केवल सेलेक्टेड डीजल वेरिएंट में ही 4×4 का ऑप्शन मिल सकता है।