नई दिल्ली। लेक्सस कम्पनी ने इंडियन मार्केट में अपनी 8th जेनरेशन ES सेडान Lexus ES 500e electric car को लॉन्च कर दिया है। टोयोटा कैमरी के प्लैटफॉर्म पर बनी यह सेडान ब्रैंड की इंडियन मार्केट में पहली इलेक्ट्रिक कार है।
इसकी शुरुआती कीमत 89.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक कार 338hp के साथ आती है। इसकी खास बात है कि यह 6 सेकेंड से कम में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह 580 किलोमीटर तक चल जाती है। आइए डीटेल में जानते हैं इस कार की खूबियों के बारे में।
लेक्सस ES 500e में 74.69 kWh बैटरी पैक वाला इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है। इसमें ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप है जो 338 hp की ताकत जेनरेट करता है। कार 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर 580 किमी तक चल जाती है।
एक्सटीरियर लुक: नए ES मॉडल का एक्सटीरियर पिछले मॉडल्स के मुकाबले अधिक ऐंगुलर है। कार के फ्रंट में आकर्षक Z-आकार की डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं, जो इंडिकेटर्स के साथ इंटीग्रेटेड हैं। वहीं, मेन हेडलाइट्स को वर्टिकल ग्लॉस ब्लैक ट्रिम के पीछे छिपाया गया है। कंपनी इसमें नॉर्मल ग्रिल की जगह बम्पर के निचले हिस्से में एक कॉम्पैक्ट एयर इंटेक ऑफर कर रही है, जिसे खास डायमंड पैटर्न इंसर्ट से सजाया गया है।
प्रीमियम इंटीरियर: नई ES का इंटीरियर बेहद शानदार है, जिसे कंपनी ‘क्लीन टेक x एलिगेंस’ डिजाइन फिलॉसफी कहती है। केबिन के मेन एलिमेंट्स में लोअल विंडो सिल्स, थिनर सीट प्रोफाइल, बड़ी पैनोरमिक ग्लास रूफ और हैंड डिटेक्टिंग प्रॉक्सिमिटी-सेंसिंग कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा डोर पैड में लगे स्पीकर ग्रिल में म्यूजिक-सिंक्ड LED लाइटिंग है और डैशबोर्ड में दो बड़े डिजिटल डिस्प्ले दिए गए हैं। इनमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक 14 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है।
सेफ्टी फीचर: इस वाहन में रडार-गाइडेड क्रूज कंट्रोल, लेन चेंज असिस्टेंस, कोलिजन वॉर्जिंग और मिटिगेशन सिस्टम, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, एडैप्टिव हाई-बीम असिस्ट और ड्राइवर की नींद का पता लगाने वाला सिस्टम शामिल है। नई लेक्सस ईएस में 10 एयरबैग, सराउंड-व्यू कैमरे, ऑटो-होल्ड फंक्शनैलिटी वाला इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और कार के चारों ओर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं।

