नई दिल्ली। Lava Blaze Duo 3 Launched in India: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Lava ने अपने नए और इनोवेटिव बजट 5G फोन Lava Blaze Duo 3 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।
सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह डिवाइस डुअल AMOLED स्क्रीन के साथ आता है। एक बड़ी मुख्य स्क्रीन और एक अतिरिक्त सेकेंडरी डिस्प्ले पीछे कैमरा माड्यूल के पास, जो यूजर इंटरैक्शन को और आसान बनाता है।
इसके अलावा, फोन में दिया गया 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा AI-सक्षम फोटोग्राफी और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसा अनुभव भी प्रदान करता है जो इस किफायती कीमत रेंज में कम ही मिलता है।
भारत में कीमत
Lava Blaze Duo 3 5G भारत में सिर्फ एक 6GB रैम और 128GB के स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। Blaze Duo 3 5G की कीमत 17,434 रुपए रखी गयी है। और यह Amazon इंडिया पर खरीदा जा सकता है। फोन Moonlight Black और Imperial Gold रंगों में पेश किया गया है। और SBI क्रेडिट कार्ड के साथ 1,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
जबरदस्त फीचर्स
Lava Blaze Duo 3 5G का सबसे अनोखा फीचर इसका दो स्क्रीन डिज़ाइन है सामने एक 6.67-इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले जो ब्राइट कलर्स और 1000 nits तक की पीक ब्राइटनेस देता है, जिससे आउटडोर विज़िबिलिटी बेहतरीन होती है। इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल के पास एक 1.6-इंच सेकेंडरी AMOLED स्क्रीन भी है, जो त्वरित नोटिफिकेशन्स, म्यूज़िक कंट्रोल, विजेट्स और यहां तक कि सेल्फी फ़्रेमिंग के लिए भी उपयोगी है।
इस सेकेंडरी डिस्प्ले का उपयोग खासतौर पर कैमरा प्रीव्यू के लिए भी किया जा सकता है, जिससे आप मुख्य कैमरा से आसानी से सेल्फी ले सकते हैं। छोटी स्क्रीन विजेट्स और नोटिफिकेशन को भी स्मार्टली दिखाने में मदद करती है, जो रोज़मर्रा के उपयोग को और सहज बनाती है।
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट से लैस है, जो 6nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित है और 5G कनेक्टिविटी के साथ स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। फोन में 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप लोडिंग, मल्टीटास्किंग और डेटा एक्सेस काफी तेज़ होता है।
फोटोग्राफी के लिए Blaze Duo 3 में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो AI-सक्षम फ़ोटोग्राफी, बेहतर डायनामिक रेंज और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है। प्रमुख कैमरा पोर्ट्रेट, पोरट्रेट और नाइट मोड जैसी विशेषताओं में मदद करता है। सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा वीडियो कॉलिंग और रोज़मर्रा की सेल्फी के लिए है।
Lava Blaze Duo 3 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का उपयोग आराम से संभाल सकती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी को जल्दी टॉप-अप किया जा सकता है।
डिवाइस का डिज़ाइन स्लिम और प्रीमियम लगता है, जिसमें फ्लैट बैक पैनल और मैट फ़िनिश शामिल है। फोन 7.55mm पतला और 181g वजन का है, जिससे हैंडहेल्ड अनुभव संतुलित रहता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Bluetooth 5.2, GPS, BeiDou, GLONASS और Galileo जैसे विकल्प दिए गए हैं।

