एनसीडीईएक्स पर धनिया के अप्रैल वायदा में तीन फीसदी मंदी का सर्किट लगा
कोटा। Kota Mandi Price Today:भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन 50 रुपये और सरसों 100 रुपये मंदी बिकी। मिलर्स की ग्राहकी से धान 75 रुपये उछल गया।
कारोबारी सूत्रों के अनुसार भारत- अमेरिका ट्रेड डील के बाद सोयाबीन के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले एक पखवाड़े में सोयाबीन के भाव 700 रुपये क्विंटल तक गिर चुके हैं।
वही नई फसल आने से सरसों के भाव 100 रुपये घटकर ऊपर में 6500 रुपये रह गए। एनसीडीईएक्स पर धनिया के अप्रैल वायदा में तीन फीसदी का मंदी का सर्किट लगने से भाव 150 रुपये लुढ़क गए।
अप्रैल वायदा 330 रुपये गिरकर 10532 रुपये और मई वायदा 316 रुपये लुढ़क कर 10620 रुपये पर बंद हुआ। जून वायदा 410 रुपये टूटकर 10600 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 60 हजार कट्टे और लहसुन के 1000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं 2401 से 2440, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1550, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2000 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 2800 से 3301,धान (1509) 3000 से 3975, धान (1847) 3200 से 3751, धान (1718-1885) 3700 से 4425, धान (पूसा-1) 3800 से 4150, धान (1401-1846) 3800 से 4250, धान दागी 1500 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 4000 से 5301, सरसो 6200 से 6500, सरसों नयी 5500 से 6550, अलसी 6000 से 6700, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6900, उड़द 4500 से 8000, चना देशी 4700 से 5151, चना मौसमी 4700 से 5100, चना पेप्सी 4800 से 5251, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 6000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।
पुराना लहसुन 3000 से 8000, नया लहसुन 3500 से 10000, मैथी 4000 से 5300, धनिया नया गीला 6700 से 8800, पुराना धनिया बादामी 7500 से 8800, धनिया ईगल 9200 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल।

