Kota Mandi: मिलर्स की लिवाली से कोटा मंडी में गेहूं और सरसों में उछाल

0
10

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को मिलर्स की लिवाली निकलने से गेहूं 40 रुपये और सरसों 100 रुपये उछल गई। कमजोर उठाव से सोयाबीन और धान 50 रुपये मंदा बिका। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब एक लाख कट्टे और लहसुन की 3500 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं 2285 से 2400, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1550, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2000 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3201, धान (1509) 3400 से 4050, धान (1847) 3200 से 3651, धान (1718-1885) 3900 से 4300, धान (पूसा-1) 3600 से 4200, धान (1401-1846) 3800 से 4250, धान दागी 1500 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 4000 से 5251, सरसों 5200 से 6320, अलसी 6000 से 6700, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6500, उड़द 4500 से 8000, चना देशी 4700 से 5001, चना मौसमी 4700 से 5000, चना पेप्सी 4800 से 5001, चना डंकी 3500 से4700, चना काबुली 5500 से 7500, नया चना 4500 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

नया लहसुन 3300से 7500, मैथी 4000से 5100, धनिया बादामी 7500से 9200, धनिया ईगल 9200से 9700, धनिया नया गीला 6700से 9500, धनिया रंगदार 10000से 13000 रुपये प्रति क्विंटल।