Kota Mandi: प्लांटों की लिवाली से कोटा मंडी में सोयाबीन 50 रुपये तेज बिकी

0
51

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को कमजोर उठाव से गेहूं 25 रुपये, धान, चना 50 रुपये और मैथी 100 रुपये मंदी रही। प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन 50 रुपये तेज बिकी। मंडी में सभी कृषि जिन्सो की मिलाकर करीब साढ़े 3 लाख कट्टे और लहसुन की 12000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे –

गेहूं नया 2400 से 2601 ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4000 से 4500, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2000 से 2300,जौ नया 1800 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगन्धा 2200 से 250, धान (1509) 2200 से 2601 धान (1718) 2800 से 3121,धान पूसा 2700 से 2850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 3800से 4591, सरसों नई 5500 से 6000, अलसी 5000 से 6150 तिल्ली 8500 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 7200, उड़द 4000 से 7200, चना देशी 5000से 5401, चना मौसमी 5000से 5550, चना पेप्सी 5200से 5600 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 2000 से 9500 मैथी 4300 से 5000 कलौंजी 13000 से 17850 रुपये प्रति क्विंटल। धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6400 धनिया नया ईगल 6500 से 6800 रंगदार 7100से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।