Kota Mandi: देसावरी मांग से लहसुन बेस्ट क्वालिटी का भाव 500 रुपये उछला

0
23

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को देसावरी मांग से लहसुन बेस्ट क्वालिटी का भाव 500 रुपये उछल गया। आवक की कमी से सोयाबीन 50 रुपये और गेहूं 20 रुपये तेज रहा। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब सवा लाख कट्टे और लहसुन की 2500 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे –

गेहूं 2521 से 2575, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 2000 से 2350, मक्का लाल 1500 से 1750, मक्का सफेद 2500 से 2800 जौ 2000 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2400 से 3151 धान (1509) 3000 से 3501 धान (1847) 2800 से 3401 धान (1718) 2600 से 3751 धान (पूसा-1) 2400 से 3700 धान (1401) 3400 से 3800 धान दागी 1200 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 3500 से 5251 सरसो 6200 से 6750, अलसी 7500 से 8500 तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6900, उड़द 4000 से 7250 चना देशी 4700 से 5250, चना मौसमी 4700 से 5150 चना पेप्सी 4800 से 5201 चना डंकी 3500 से 4700 चना काबुली 6000 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 3000 से 12500 मैथी 4000 से 5500, धनिया बादामी 7500 से 9000 धनिया ईगल 8500 से 9200 रुपये प्रति क्विंटल।