Kota Mandi: NCDEX पर वायदा मंदा रहने से दो दिन में धनिया का भाव 400 रुपये टूटा

0
8

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को ऊँचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन 100 रुपये, धनिया 200 रुपये और चना 50 रुपये मंदा रहा। एनसीडेक्स पर वायदा मंदा रहने से दो दिन में धनिया का भाव 400 रुपये टूट चुका है।

आवक की कमी से धान -1718 का भाव 100 रुपये उछल गया। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 60 हजार कट्टे और लहसुन की 1000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं 2451 से 2520, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 2000 से 2350, मक्का लाल 1500 से 1750, मक्का सफेद 2500 से 2800, जौ 2000 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3201, धान (1509) 3000 से 3751, धान (1847) 3200 से 3651, धान (1718-1885) 3700 से 4300, धान (पूसा-1) 3400 से 4050, धान (1401-1846) 3800 से 4200, धान दागी 1200 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 4000 से 5801, सरसो 6200 से 6500, सरसों नयी 5300 से 6300, अलसी 7000 से 7800, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6900, उड़द 4500 से 8200, चना देशी 4700 से 5201, चना मौसमी 4700 से 5150, चना पेप्सी 4800 से 5201, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 6000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।

पुराना लहसुन 3000 से 9000, नया लहसुन 7500 से 10000, मैथी 4000 से 5200, धनिया बादामी 7500 से 8900, धनिया ईगल 9200 से 9600 रुपये प्रति क्विंटल।