नई दिल्ली। JEE Main Paper 2 Result 2025: एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) का रिजल्ट 23 फरवरी को jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
- अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।
जेईई मेन 2025 पेपर 2 का आयोजन 30 जनवरी 2025 को किया गया था। जेईई (मेन)-2025 13 भाषाओं यानी i.e. में आयोजित किया गया था। अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
JEE Main Result 2025 Paper 2 Session 1 Direct Link
पेपर 2A (बी.आर्क) के लिए कुल 63,481 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से कुल 44,144 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। पेपर 2B (बी.प्लानिंग) के लिए कुल 28,335 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से कुल 18,596 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।
पेपर 2A (बी.आर्क) में महाराष्ट्र के पटने नील संदेश ने 100 एनटीए स्कोर हासिल कर टॉप किया है। पेपर 2A (बी.आर्क) में कुल 38 टॉपर हैं।
वहीं, पेपर 2B (बी.प्लानिंग) मध्य प्रदेश की सुनिधि सिंह ने 100 एनटीए स्कोर हासिल कर टॉप किया है। पेपर 2B (बी.प्लानिंग) में कुल 40 टॉपर हैं।

