नई दिल्ली। JEE Main 2026 Session-2 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सत्र 2 के पेपर-1 की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों की गणना भी कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2026 के सत्र 2 का आयोजन 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में सफलतापूर्वक किया। परीक्षा भारत के 304 शहरों और विदेश के 14 शहरों में लगभग 566 केंद्रों पर आयोजित की गई।
यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी पर आपत्ति है तो वह इसे 13 अप्रैल तक चुनौती दे सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
11.23 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
इस सत्र में लगभग 11.23 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) के लिए लगभग 11.06 लाख उम्मीदवारों ने घरेलू स्तर पर और 4,229 उम्मीदवारों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजीकरण कराया। परीक्षा में लगभग 93% उम्मीदवार उपस्थित रहे और लगभग 97% उम्मीदवारों का आधार सत्यापन सफलतापूर्वक किया गया।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब उत्तर कुंजी वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- आवश्यकता हो तो लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।

