Jee Main: टॉपर लिस्ट में सबसे ज्यादा राजस्थान से, 14 छात्रों को 100% स्कोर

0
12

नई दिल्ली। JEE Main 2025 Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज जेईई मेन सत्र-1 का परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए ने अभी पेपर-1 (बीई/बीटेक) के लिए नतीजों की घोषणा की है। पेपर-2 के नतीजों की घोषणा बाद में की जाएगी। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

परिणामों की घोषणा के साथ ही एनटीए ने 100% स्कोर पाने वाले छात्रों की सूची भी जारी कर दी है। इस बार कुल 14 छात्रों ने 100 फीसदी स्कोर हासिल किया है। इसमें एनसीआर के दो, उत्तर प्रदेश के दो और गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के एक-एक छात्र का नाम शामिल है। सूची में सबसे अधिक नाम राजस्थान से शामिल हैं। 100 फीसदी स्कोर हासिल करने वाले 14 छात्रों में से 5 छात्र राजस्थान से हैं।

JEE Main Topper List: पेपर-1 के सभी 14 टॉपर्स के नाम
क्रम संख्यानामराज्य
1आयुष सिंघलराजस्थान
2कुशाग्र गुप्ताकर्नाटक
3दक्षदिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)
4हर्ष झादिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)
5राजित गुप्ताराजस्थान
6श्रेयस लोहियाउत्तर प्रदेश
7सक्षम जिंदलराजस्थान
8सौरवउत्तर प्रदेश
9विशाद जैनमहाराष्ट्र
10अर्णव सिंहराजस्थान
11शिवेन विकास तोशनीवालगुजरात
12साई मनोगना गुथिकोंडाआंध्र प्रदेश
13ओम प्रकाश बेहराराजस्थान
14बानी ब्रता माजीतेलंगाना


जेईई मेन सत्र-1 पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को कुल 304 शहरों में स्थित 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 की परीक्षा के लिए कुल 13,11,544 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 12,58,136 (95.93 फीसदी) छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 

JEE Main 2025 Result Link

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • जेईई मेन सेशन-1 रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Registration for JEE (Main) 2025 Session-2 is LIVE! Result for JEE(Main) 2025 Session-1 Paper-1 (B.E./B.Tech.) पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना है।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसके बाद आप इसे चेक कर सकते हैं और साथ ही अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।