नई दिल्ली। टू-व्हीलर कंपनी होंडा (Honda) ने अपनी सबसे किफायती और लोकप्रिय बाइक शाइन 100 (Shine 100) का एक नया और प्रीमियम वर्जन होंडा शाइन 100 DX (Honda Shine 100 DX) भारत में पेश कर दिया है। यह बाइक अब न सिर्फ ज्यादा मॉडर्न दिखती है, बल्कि फीचर्स और डिजाइन में भी स्टैंडर्ड शाइन 100 (Shine 100) से आगे निकल गई है। इसकी बुकिंग 1 अगस्त से शुरू होगी और डिलीवरी फेज के अनुसार की जाएगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
फ्यूल टैंक और शानदार लुक
होंडा शाइन 100 DX (Shine 100 DX) में अब पहले से चौड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे बाइक ज्यादा मस्कुलर और भारी नजर आती है। इसके अलावा इसमें बोल्ड ग्राफिक्स, क्रोम हेडलाइट काउल और क्रोम हीट शील्ड दी गई है, जो इसे प्रीमियम फील देती है।
फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
अब शाइन 100 DX (Shine 100 DX) में एक नया LCD डिजिटल क्लस्टर मिलेगा, जो इस सेगमेंट में एक बड़ा अपडेट माना जा सकता है। इससे बाइक अब ज्यादा एडवांस और टेक-फ्रेंडली दिखती है।
चार नए कलर ऑप्शन
ये बाइक युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। होंडा शाइन 100 DX (Honda Shine 100 DX) अब 4 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में आती है। इसमें Pearl Ingenous Black, Imperial Red Metallic, Athletic Blue Metallic और Geny Gray Metallic जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं। इन कलर्स को खासतौर पर यंग राइडर्स को ध्यान में रखकर चुना गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
होंडा शाइन 100 DX (Honda Shine 100 DX) में वही दमदार 98.98cc का इंजन मिलता है, जो 7.28bhp की पावर और 8.04Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन शहर और ग्रामीण सड़कों के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज देने के लिए जाना जाता है।
सस्पेंशन और व्हील्स
इसमें स्टील फ्रेम चेसिस मिलती है। इसके अलावा टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर शॉक्स दिया गया है। इसमें 17-इंच ट्यूबलेस टायर्स के साथ अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो स्टाइल और सेफ्टी दोनों को बढ़ाते हैं।
होंडा शाइन 100 (Shine 100) का शाइन 100 DX (Honda Shine 100 DX) का एक और बेहतर, स्मार्ट और आकर्षक वर्जन है। जो लोग एक बजट-फ्रेंडली, भरोसेमंद और दिखने में प्रीमियम बाइक चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार विकल्प बन सकता है, तो अगर आप एक दमदार, डिजिटल और स्टाइलिश बाइक की तलाश में हैं, तो 1 अगस्त से शाइन 100 DX (Shine 100 DX) की बुकिंग कराना न भूलें।

