Health Carnival: वॉक-ओ-रन हेल्थ कार्निवल में स्पोर्ट्स वियर डोनेशन ड्राइव

0
84

दो दिन तक कार्निवल में शामिल होने वाले शहरवासियों को निशुल्क बांटे जाएंगे ढेरों उपहार

कोटा। Health Carnival: कोटा में 7 से 9 फरवरी तक होने जा रहे सेहत के महाकुंभ में शहरवासियों के जुड़ाव के लिए कई नवाचार भी किए जा रहे हैं। 7 व 8 फरवरी को उम्मेद सिंह स्टेडियम में निशुल्क हेल्थ कानिर्वल में जागरूकतापूर्ण और मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। हार्टवाइज सोसायटी के संयोजक डॉ.साकेत गोयल ने बताया कि वॉक-ओ-रन हेल्थ कार्निवल में कई संस्थाएं भी सामाजिक सरोकार के लिए आगे आ रही हैं।

इसके अंतर्गत ही जेसीआई कोटा उड़ान अभियान के अंतर्गत स्पोर्ट्स वियर डोनेशन ड्राइव यहां चलाया जाएगा। इसके तहत देशवासियों से अपील की जाएगी कि वे अपने घरों काम नहीं आ रहे स्पोर्ट्स वियर हेल्थ कार्निवल में डोनेट करें। यहां जेसीआई कोटा द्वारा उन्हें छांटकर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

इसके साथ ही शहरवासियों के लिए दो दिवसीय हेल्थ कार्निवल बहुत अलग अनुभव होने जा रहा है। यहां स्माइल क्लिनिक की ओर से दोनों दिन हेल्दी कुकिंग कॉन्टेस्ट चलाया जाएगा। फिटनेस चेकिंग के लिए बीएमआई और अन्य पैरामीटर्स की जांच के लिए कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट की ओर से स्टॉल लगाई जाएगी।

इशिमा फूड्स की ओर से मिलट्स और ग्लूटेन फ्री भोजन के लिए जागरूक किया जाएगा। हाइड्रोशेक की ओर से एनर्जी ड्रिंक्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। लिव विद डायबिटीज स्टॉल में हर घंटे ग्लूकोमीटर, 4 वेइंग मशीन गेम्स के माध्यम से वितरित की जाएगी। इसके साथ ही तीन हजार की-चेन, 3 हजार पेन, एक हजार कैप्स, कैलेंडर, पॉकेट डायरी सहित कई उपहार शहरवासियों को दोनों दिन दिए जाएंगे।

गेम्स खेलो और जीतो इनाम के तहत कई दृष्टि आइ केयर की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। फोटोग्राफिया की ओर से इंस्टेंट फोटो बूथ लगाया जाएगा, डॉ.रामचंदानी डायबिटीज क्लिनिक स्टॉल पर फूड पिरामिड और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर कार्यक्रम होंगे।

एलन की ओर से कोटा केयर्स को समर्पित साइन बोर्ड और जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। हेल्थ कार्निवल में शामिल होने वाले शहरवासियों के लिए लॉटरी भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़े पुरस्कार दिए जाएंगे। यहां हार्टवाइज के लिए स्लोगन लिखो और पुरस्कार जीतो प्रतियोगिता भी होगी।