नई दिल्ली। Gold Silver Price Today : राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत 1,00,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु 1,00,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। वहीं चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। वैश्विक मोर्चे पर न्यूयॉर्क में सोना मामूली बढ़त के साथ 3,349.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.35 प्रतिशत बढ़कर 38.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह ब्याज दरों को वर्तमान स्तर पर बनाए रखने के निर्णय के लिए आगे की पृष्ठभूमि प्रदान कर सकता है।

