Gold Price: रिकॉर्ड भाव से 500 रु. फिसला सोना, चांदी लुढ़की, जानिए आज का भाव

0
77

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today:कीमती धातुओं में जारी रिकॉर्ड तेजी थम गई। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,20,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी अपने उच्चतम स्तर से 500 रुपये गिरकर 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया।

वहीं चांदी की कीमतें भी 500 रुपये घटकर 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने व अमेरिकी डॉलर में मामूली सुधार से बाजार की धारणा प्रभावित हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय सर्राफा बाजार बंद रहे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरावट आई और इसमें गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर में मामूली सुधार और पांच दिन की तेजी के बाद व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली के कारण इसमें गिरावट आई।

वैश्विक बाजारों में गिरे सोने के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने में भी गिरावट देखी गई और यह गुरुवार को 3,897.20 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद 3,863.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 47.34 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो गुरुवार को 48.10 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।