GATE 2026: गेट 2026 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

0
3

नई दिल्ली। IIT GATE Admit Card 2026 Download: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एग्जाम (GATE) परीक्षा 2026 के लिए सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अगर आप ने GATE 2026 एग्जाम के लिए आवेदन किया है तो आप अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

आईआईटी गुवाहाटी की ओर से GATE 2026 का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी।

  • पहली शिफ्ट : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
  • दूसरी शिफ्ट : दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

GATE Admit Card 2026 Download Direct Link

तैयारी के लिए मॉक टेस्ट है उपलब्ध
आईआईटी गुवाहाटी ने छात्रों की मदद के लिए आधिकारिक पोर्टल पर मॉक टेस्ट के लिंक एक्टिव कर दिए हैं। अभ्यर्थी वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्राप्त करने के लिए इन टेस्ट्स का अभ्यास कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  • अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

  1. परीक्षा का नाम
  2. परीक्षा सेंटर का पता
  3. परीक्षा का समय
  4. परीक्षा की तिथि
    उम्मीदवार का नाम
  5. उम्मीदवार की जन्मतिथि
  6. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
  7. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
  8. परीक्षा के विषय
  9. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

GATE 2026 एग्जाम पैटर्न
गेट की परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में छात्रों से प्रश्न जनरल एप्टिट्यूड और उनके द्वारा चुने गए विषय से पूछे जाएंगे। छात्र द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न विभिन्न प्रकार जैसे मल्टिपल चोईस प्रश्न (MCQ), मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के पूछे जाएंगे।

मल्टिपल चोईस प्रश्न (MCQ) सेक्शन में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक एक अंक के MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। 2 अंक वाले प्रत्येक MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर दो तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्नों का गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

गेट की परीक्षा केवल इंग्लिश माध्यम में ही होगी। प्रत्येक गेट पेपर का कुल अंक 100 होगा। सभी पेपर में जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट 15 अंकों का होगा। बाकी के बचे 85 अंक, उस विषय से होगा जिसे छात्र ने चुना है।