Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर 640 अरब डॉलर के पार

0
17

नई दिल्ली। Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर से बढ़ा है। बीते 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में USD 4.7 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $2.5 billion की कमी हुई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 21 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $4.758 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $2.540 billion की कमी हुई थी। इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब बढ़ कर $640.479 billion पर चला गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था।

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में वृद्धि हुई है। 21 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $4.251 Billion की बढ़ोतरी हुई है।

अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $543.843 Billion तक चला गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा
बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक के मुताबिक 21 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में $426 million की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर USD 74.576 billion पर पहुंच गया है।

एसडीआर में भी वृद्धि
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 73 Million डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर 17.971 बिलियन डॉलर का हो गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 7 Million डॉलर की वृद्धि हुई है। अब यह बढ़ कर $ 4.090 Billion का हो गया है।