मुम्बई। भारत में जनवरी के मुकाबले फरवरी में खाद्य तेलों का आयात 1.5 प्रतिशत गिरकर 12.90 लाख टन रह गया। यद्यपि इस अवधि में पाम तेल एवं सोयाबीन तेल का आयात बढ़ा लेकिन सूरजमुखी तेल के आयात में भारी गिरावट दर्ज की गई।
विश्लेषक फर्म के अनुसार जनवरी की तुलना में फरवरी के दौरान पाम तेल का आयात 11 प्रतिशत बढ़कर 8.48 लाख टन तथा सोयाबीन तेल का आयात 7 प्रतिशत सुधरकर 2.99 लाख टन पर पहुंचा जबकि सूरजमुखी तेल का आयात 45 प्रतिशत घटकर 1.45 लाख टन पर अटक गया। फरवरी 2026 के दौरान भारत में रूस से 54,300 टन, यूक्रेन से 42 हजार टन तथा अर्जेंटीना से 15 हजार टन सूरजमुखी तेल का आयात हुआ जबकि शेष आयात कुछ अन्य देशो से किया गया।
नवम्बर 2025 से फरवरी 2026 के चार महीनो के दौरान भारत में सुरजमुखी तेल का आयात 21 प्रतिशत घटकर 9,11,200 टन पर अटक गया जबकि इसी अवधि में खाद्य तेलों का कुल आयात 6 प्रतिशत की वृद्धि को साथ 52 लाख टन पर पहुंच गया। 2024-25 के सीजन में 47.30 लाख टन सूरजमुखी तेल का निर्यात हुआ था।

