नई दिल्ली। CTET February 2026: सीबीएसई ने 23 जनवरी को सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। जिन उम्मीदवारों ने समय पर आवेदन किया था, वे अब ctet.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि यह केवल एग्जाम सिटी स्लिप है, इसे एडमिट कार्ड न समझें। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी देना है।
सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें
सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “CTET Exam City Slip 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी।
- विवरण ध्यान से जांचें और स्लिप डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में फर्क
अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग होते हैं। सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर का नाम होता है, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता इसमें नहीं दिया जाता। गौरतलब है कि सीबीएसई परीक्षा से लगभग तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसमें परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। बोर्ड पहले से एडमिट कार्ड इसलिए जारी नहीं करता, ताकि परीक्षा केंद्र की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

