नई दिल्ली। ICAI CA Admit Card OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
जिन उम्मीदवारों ने इस सत्र के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट icai.org से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।
परीक्षा तिथियां
सीए जनवरी 2026 फाइनल परीक्षा के लिए Group 1 का आयोजन 5, 7 और 9 जनवरी को और Group 2 का आयोजन 11, 13 और 16 जनवरी को किया जाएगा। पेपर 1 से 5 के लिए समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है, जबकि पेपर 6 के लिए समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे रखा गया है। उम्मीदवारों को पेपर 1-5 के लिए 3 घंटे और पेपर 6 के लिए 4 घंटे मिलेंगे।
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए ग्रुप 1 का आयोजन 6, 8 और 10 जनवरी और Group 2 का आयोजन 12, 15 और 17 जनवरी को किया जाएगा। इंटरमीडिएट परीक्षा के सभी पेपर का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है, और प्रत्येक पेपर के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा।
फाउंडेशन परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 और 2 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक (3 घंटे) और पेपर 3 और 4 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक (2 घंटे) रखा गया है। यह परीक्षा सभी फाउंडेशन स्तर के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।
सीए जनवरी 2026 परीक्षा सारणी
| परीक्षा प्रकार | ग्रुप | परीक्षा तिथियां | पेपर और समय | अवधि |
|---|---|---|---|---|
| CA फाइनल | ग्रुप 1 | 5, 7, 9 जनवरी 2026 | पेपर 1-5: 2 PM – 5 PM | 3 घंटे |
| पेपर 6: 2 PM – 6 PM | 4 घंटे | |||
| ग्रुप 2 | 11, 13, 16 जनवरी 2026 | ग्रुप 1 के अनुसार | समान | |
| CA इंटरमीडिएट | ग्रुप 1 | 6, 8, 10 जनवरी 2026 | सभी पेपर: 2 PM – 5 PM | 3 घंटे प्रत्येक |
| ग्रुप 2 | 12, 15, 17 जनवरी 2026 | सभी पेपर: 2 PM – 5 PM | 3 घंटे प्रत्येक | |
| CA फाउंडेशन | सभी ग्रुप | 18, 20, 22, 24 जनवरी 2026 | पेपर 1–2: 2 PM – 5 PM | 3 घंटे |
| पेपर 3-4: 2 PM – 4 PM | 2 घंटे |
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर “Students” सेक्शन या “Examination” सेक्शन में जाएं।
- वहां “Admit Card” या “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ डालें।
- “Login” बटन पर क्लिक करें।
- आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
- डाउनलोड करने के बाद Admit Card का प्रिंट आउट जरूर ले लें।

