Bitcoin Crash: बिटकॉइन धड़ाम, पिछले एक साल में 20% से ज्यादा की गिरावट

0
4

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में पिछले काफी समय से बड़ी गिरावट आ रही है। सोमवार को भी बिटकॉइन धड़ाम हो गया और एशियाई बाजारों में इसकी कीमत 10 महीने के निचले स्तर पर आ गई। वीकेंड पर हुई बिकवाली के बाद से बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, जिससे निवेशकों का भरोसा डगमगा गया है।

बिटकॉइन की कीमत 2.5% तक गिरकर 74,541 डॉलर (करीब 68 लाख रुपये) पर पहुंच गई। हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी हुई। शाम 5 बजे एक बिटकॉइन 77,662 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक साल में बिटकॉइन की कीमत 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्रिप्टोकरेंसी के समर्थक माने जाते हैं। उनका एक कारोबार भी क्रिप्टो एक्सचेंज से जुड़ा है।
रे

जनवरी में बिटकॉइन की कीमत में लगभग 11% की गिरावट आई थी। यह साल 2017 में इनिशियल कॉइन ऑफरिंग (ICO) के बूम के बाद आई गिरावट के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट थी। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब शेयर बाजार में भी उथल-पुथल मची हुई है। सोने की कीमत भी सोमवार को गिरती रही, जो पिछले हफ्ते एक दशक में सबसे बड़ी गिरावट झेल चुका था।

एक लाख डॉलर के पार हो गया था बिटकॉइन
पिछले साल व्हाइट हाउस के क्रिप्टो-समर्थक रुख और संस्थागत निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण बिटकॉइन की कीमत 1,26,000 डॉलर (करीब 1.15 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन इसके तुरंत बाद एक बड़ी बिकवाली हुई। तब से बिटकॉइन की कीमत लगभग 40% गिर चुकी है।

क्यों लुढ़की बिटकॉइन की कीमत
कॉइनस्विच के मुताबिक बिटकॉइन में तेज गिरावट का कारण वीकेंड की कम लिक्विडिटी, बढ़ता भू-राजनीतिक जोखिम और बाजार में अत्यधिक लीवरेज था। ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर विस्फोट की खबरों के बाद जोखिम की भावना बिगड़ गई, जिससे निवेशकों ने जोखिम वाली संपत्तियों से दूरी बना ली।