Bank Strike: 1000 बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे, 1500 करोड़ का कारोबार प्रभावित

0
6

कोटा। श्रमिक संगठन ट्रेड यूनियन के संयुक्त मोर्चा के आग्रह पर एआईबीईए के आव्हान पर गुरुवार को राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के नेतृत्व में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही।

राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन कोटा के सचिव पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि कोटा जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लगभग 1000 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल से लगभग 1500 करोड़ का कार्य प्रभावित हुआ। किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में किसी प्रकार की लेनदेन नहीं हो सकी, ग्राहक सेवा में व्यवधान रहा।

उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय नयापुरा पर प्रदर्शन के उपरांत सभी बैंक कर्मी श्रमिक संगठन के संयुक्त मोर्चा रेली में सम्मिलित हो कर जिला कलेक्टर कार्यालय रवाना हुए, जहां सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। हड़ताल में विभिन्न श्रमिक संगठनो के साथ बैंक कर्मी संगठन एआईबीई ए,एआईबीओए तथा बेफी शामिल रहे।

राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन कोटा के अध्यक्ष ललित गुप्ता, सचिव पदम पाटोदी ने बताया कि ज्ञापन में में बैंक कर्मियों के सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती करने, आउटसोर्सिंग बंद करने, बैंकों के निजीकरण के प्रयास बंद करने, श्रम कानूनों में मजदूर हितों की अनदेखी बंद करने, पुरानी पेंशन लागू करने, निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने, जनता के लिए प्रभारों में कटौती करने, एनपीए की वसूली हेतु कारगर कदम आदि मांग की गई है।

आज के प्रदर्शन को पदम पाटोदी, ललित गुप्ता, डीएस साहू, हेमराज सिंह गौड़, अनिल ऐरन, आर बी मालव, देवेन्द्र सिंह, करनैल सिंह, यतीश शर्मा, राहुल देवनानी, भंवर सिंह खींची, बत्ती लाल मीणा, चित्रांक अग्रवाल, रामप्रसाद एवं राजेश कुमार अग्रवाल ने संबोधित किया।