AI Impact Summit: भारत बनेगा एआई का ग्लोबल सेंटर: पीएम मोदी

0
15

नई दिल्ली। AI Impact Summit: पीएम मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। यह एक्सपो एआई तकनीक के व्यावहारिक उपयोग, स्टार्टअप नवाचार और डिजिटल समाधान को प्रदर्शित करने का बड़ा मंच है।

इसमें देश-विदेश की कंपनियां और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। एआई आधारित समाधान आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘दुनिया को AI पर चर्चा के लिए एकसाथ लाना आज की जरूरत है।

आज से भारत, दिल्ली के भारत मंडपम में AI Impact Summit की मेजबानी कर रहा है। मैं दुनिया भर से आए सभी नेताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, इनोवेटर्स, पॉलिसी-मेकर्स, रिसर्चर्स और टेक लवर्स का इस शिखर सम्मेलन में हार्दिक स्वागत करता हूं।’

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े बदलाव के शुरुआती मोर्चे पर खड़ा है। उन्होंने उल्लेख किया कि AI के क्षेत्र में भारत की प्रगति महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी दोनों को दर्शाती है।

45 से ज्यादा देशों के लोग शामिल
AI शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ग्लोबल पॉलिटिकल लीडर्स, टेक कंपनियों, स्टार्टअप्स और रिसर्च कम्युनिटीज की भागीदारी है। जानकारी के मुताबिक, इस आयोजन में 45 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron, ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inacio Lula da Silva और संयुक्त राष्ट्र महासचिव Antonio Guterres समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेता इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

टेक्नोलॉजी वर्ल्ड से गूगल के सीईओ Sundar Pichai और OpenAI के प्रमुख Sam Altman समेत अलग-अलग ग्लोबल AI कंपनियों के प्रतिनिधि भी आयोजन में मौजूद होंगे।

भारत में AI डिवेलपमेंट पर जोर
सरकार की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, IndiaAI Mission के तहत 10,372 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इस पहल के चलते 38,000 से ज्यादा GPUs को शेयर्ड कंप्यूट एक्सेस के लिए ऑनबोर्ड किया गया है।

12 भारतीय फाउंडेशन मॉडल डिवेलप किए जा रहे हैं और 30 से ज्यादा इंडिया-स्पेसिफिक AI ऐप्लिकेशंस को परमिशन दी गई है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट और PhD स्टूडेंट्स को टारगेटेड प्रोग्राम्स की मदद से सपोर्ट दिया जा रहा है।

AI Impact Summit 2026 में अलग-अलग वर्क-ग्रुप्स और थीमैटिक सेशंस की मदद से आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से जुड़े ढेरों मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। आयोजन स्थल पर AI Impact Expo भी आयोजित किया गया है, जो 70000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है और कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और पब्लिक सर्विस से जुड़े AI ऐप्लिकेशंस को शोकेस किया जा रहा है।