एआई फीचर एवं नाइटोग्राफी कैमरा वाले सैमसंग के ये फोन 8000 रुपये तक सस्ते

0
18

नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को भारत में हाल ही लॉन्च किया है। ये फोन्स आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। दोनों डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का मैंन कैमरा है जिसमें ‘नाइटोग्राफी’ के लिए एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग की सुविधा है।

इन स्मार्टफोन में सैमसंग नॉक्स वॉल्ट भी शामिल है जो डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करती है। पहली सेल में कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के साथ कई आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए हैं, जिससे ये डिवाइस और ज्यादा किफायती बना सकते हैं।

कीमत और ऑफर्स
Samsung Galaxy A57 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपए रखी गई है, वहीं 12GB RAM वाला वेरिएंट 62,499 रुपए में आता है। अब Galaxy A37 5G की कीमत की बात करें तो इसका बेस वैरिएंट 41,999 रुपए का है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपए है।

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 5G को आप कंपनी की Triple Zero Scheme के तहत खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको Zero Down Payment (कोई एडवांस नहीं), Zero Interest (कोई ब्याज नहीं) और Zero Hassle (आसान प्रोसेस) का फायदा मिलेगा। ये फोन Samsung की वेबसाइट, ऑफिशियल स्टोर्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

इन फोन्स को और आकर्षक बनाने के लिए Samsung कुछ खास ऑफर्स भी दे रही है: अगर फोन की कीमत 36,999 रुपए या उससे ज्यादा है, तो आपको 5000 रुपए का अपग्रेड बोनस मिलेगा। बैंक या UPI से पेमेंट करने पर 3000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है, जिससे फोन को खरीदने पर 8000 रुपए तक की बचत कर पाएंगे। आप चाहें तो 24 महीने की नो-कास्ट EMI पर भी फोन खरीद सकते हैं, जिसमें हर महीने लगभग 1625 रुपए से EMI शुरू होती है, और इसके साथ 3000 रुपए का अपग्रेड बोनस भी मिलता है।

स्मार्टफोन के फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो खासतौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। Samsung ने इसे “Nightography” नाम दिया है, जिससे रात में भी अच्छी फोटो क्लिक की जा सकती है। इसके अलावा AI फीचर्स जैसे Object Eraser और Circle to Search भी दिए गए हैं, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

Galaxy A57 में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy A37 में Exynos 1480 मिलता है। दोनों फोन One UI 8.5 पर चलते हैं, जिसमें AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Google Gemini और Bixby का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे स्मार्ट टास्क आसानी से किए जा सकते हैं।

Samsung ने इन फोन्स में Knox Vault सिक्योरिटी फीचर दिया है, जो यूजर के डेटा को सुरक्षित रखता है। इसके अलावा कंपनी 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। दोनों स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इनमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।