विचारपट्ट भट्टारक श्री प्रमेयसागर स्वामी जी का प्रज्ञालो में पट्टाभिषेक आज
कोटा। महावीर नगर प्रथम स्थित प्रज्ञालोक (चातुर्मास स्थल) में 12 अक्टूबर को प्रज्ञा अनुपम चातुर्मास कोटा–2025 के अंतर्गत पट्टाभिषेक महोत्सव गज केसरी योग में आयोजित होगा।
यह महोत्सव आचार्यश्री प्रज्ञासागर महाराज की प्रेरणा एवं सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। क्योंकि उत्तर भारत में भट्टारक परंपरा का यह समारोह लगभग 300 वर्षों बाद पुनः आयोजित किया जाएगा। इस गौरवशाली अवसर का साक्षी बनेगा कोटा शहर। विचारपट्ट भट्टारक प्रमेयसागर स्वामी जी का पट्टाभिषेक कर उन्हे भट्टारक बनाया जाएगा।
अध्यक्ष लोकेश जैन सीसवाली ने बताया कि महोत्सव की शनिवार को सुबह 7 बजे से प्रातः आराधना एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। इसके उपरांत 7:30 बजे से मंगल स्नान, पट्टबंध तथा जिन चैत्यालय दर्शन के आयोजन हुए। सुबह 8 बजे से श्री गणधर वलय विधान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लिया।
मुख्य समारोह 12 अक्टूबर को सम्पन्न होगा। इस दिन प्रातः 8 बजे से मंगलवाद्य, जिनमंदिर दर्शन और शोभायात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे से पट्टाभिषेक संस्कार विधि का आयोजन किया जाएगा।
समारोह के दौरान प्रज्ञासागर महाराज के सान्निध्य एवं अरिहंतगिरी (तमिलनाडु) के भट्टारक चिंतामणि धवलकीर्ति स्वामी तथा श्री क्षेत्र श्रवणबेलगोला के भट्टाचारक चारूकीर्ति महास्वामी जी के कर-कमलों से पीठारोहण पट्टाभिषेक विधि सम्पन्न की जाएगी।
इस अवसर पर दक्षिण भारत के लगभग 10 भट्टारक, सैकड़ों साधु-संत, श्रावक-श्राविकाएं एवं श्रद्धालु उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत तपोभूमि के प्रणेता आचार्यश्री प्रज्ञासागर महामुनिराज द्वारा “पदाभिषेक महोत्सव” विषय पर विशेष प्रवचन भी होंगे।

