कोटा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शहर भर में शुरू हो चुकी हैं। गीता भवन कोटा पर भी कारीगरों के द्वारा झांकियां बनाने का काम प्रारम्भ हो गया है। अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल ने बताया इस बार की झांकियां अन्य वर्षों से अलग नजर आएंगी।
जन्माष्टमी पर नयनाभिराम झांकियां सजाई जाएंगी। जिससे गीता भवन दो दिन वृंदावन के मंदिरों जैसा दिखेगा। कईं झांकियों में लीला के अनुरूप साउंड इफेक्ट लगाया जा रहा है।
इस दौरान मोर की आवाज, बादलों की गड़गड़ाहट, रात श्याम सपने में आए दहिया पी गए सर र र र र र र, पूतना के चिल्लाने की आवाज, सुदामा जी द्वारा द्वारका जाना, गोवर्धन पूजा, शहनाई वादन, व भजन मंडली द्वारा गीत आदि के साउंड इफेक्ट डाले जा रहे हैं। साथ ही, जन्माष्टमी महोत्सव पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी होगी।
संयोजक महेंद्र मित्तल ने बताया कि नेशनल म्यूजियम के रिटायर्ड डायरेक्टर सुधाकर शर्मा के सान्निध्य में झांकियां तैयार कराई जा रही हैं। इन्हीं के साथ कोटा के कलाकार लक्ष्मण सिंह सोनू व इंदर शर्मा फूलों का डेकोरेशन, कैलाश सुमन की देखरेख में होगा।
प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि गीता भवन पिछले 45 वर्षों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नयाभिराम झांकियां सजाता आ रहा है। झांकियों के दर्शन 16 अगस्त को 7:30 बजे से खोले जाएंगे

