वेटलिस्टेड टिकटों के एडवांस चार्टिंग 15-16 जुलाई की मध्य रात्रि से लागू होगी

0
25

दोपहर 2 बजे से पहले रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए रात 9 बजे तक चार्ट तैयार होगा

कोटा। भारतीय रेलवे संपूर्ण यात्रा अनुभव को यात्री-केंद्रित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे के साथ एक यात्री की यात्रा टिकट आरक्षण के चरण से शुरू होती है। रेलवे टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए कई कदम उठा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि टिकट प्रणाली स्मार्ट, पारदर्शी, सुलभ और कुशल होनी चाहिए। योजनाओं में यात्रियों की सुविधा पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। यह प्रणाली हमारे यात्रियों के लिए एक सहज और आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करेगी।

चार्टिंग:- रेल मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में, ट्रेन के प्रस्थान से चार घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार किया जाता है। यह यात्रियों के मन में अनिश्चितता पैदा करता है। यात्री जब ट्रेन पकड़ने के लिए पास के क्षेत्र से आते हैं तो यह अनिश्चितता गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।

इस अनिश्चितता को दूर करने के लिए रेलवे बोर्ड ने सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे से पहले प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए, चार्ट पिछले दिन ही रात 9 बजे तैयार किया जाएगा एवं दोपहर 2 बजे से मध्य से अगले दिन सुबह 5 बजे से पहले प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा।

आपातकालीन कोटा के अग्रिम आवेदन स्वीकार्य होंगे
यह कदम प्रतीक्षा सूची टिकट वाले यात्रियों के लिए अनिश्चितताओं को कम करेगा। यात्रियों को प्रतीक्षा सूची की स्थिति के बारे में पहले ही जानकारी मिल जाएगी। यह लंबी दूरी की ट्रेनों को पकड़ने के लिए प्रमुख शहरों के दूरदराज के स्थानों या उपनगरों से यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभान्वित करेगा। यह प्रतीक्षा सूची की पुष्टि नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए अधिक समय भी प्रदान करेगा।

तत्काल बुकिंग के लिए व्यवस्थित प्रमाणीकरण
भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से केवल सत्यापित उपयोगकर्ताओं को ही आईआरसीटीसी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर “तत्काल टिकट बुक” करने की अनुमति दे रहा है। इसके अतिरिक्त, 15 जुलाई 2025 से तत्काल बुकिंग के लिए ओटीपी-आधारित सत्यापन लागू होगा।

तत्काल बुकिंग के लिए ऑथेंटिकेशन मैकेनिज्म को व्यापक बनाने का निर्देश दिया। यह प्रमाणीकरण आधार या उपयोगकर्ता के डिजिलॉकर खाते में उपलब्ध किसी अन्य सत्यापन योग्य सरकारी पहचान पत्र का उपयोग करके किया जाना चाहिए।