JEE Main Paper Analysis: तीसरे दिन की परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल मॉडरेट रहा

0
13

कोटा। JEE Main 2025 Session 2 Paper Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की जेईई मेन-2025 सेशन 2 के तीसरे दिन शुक्रवार की परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल मॉडरेट रहा। मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि मैथ्स मॉडरेट टू टफ रहा।

इसमें सभी चेप्टर का अच्छा मिश्रण था। मैट्रिसेस, 3-डी वेक्टर और कोनिक सेक्शन में काफी वेटेज था, जबकि कैलकुलस से तुलनात्मक रूप से कम सवाल थे। कुछ गणनाएं लंबी और समय लेने वाली थी। कुछ सवाल कठिन, लंबे और भ्रमित करने वाले थे। इंटीग्रेशन, प्रोबेबिलिटी, ट्रिगोनोमेट्री, सीक्वेंसेस एंड सीरीज से भी सवाल थे।

फिजिक्स सेक्शन आसान से मध्यम था, जिसमें न्यूमेरिकल और फार्मूला बेस सवालों पर अधिक जोर दिया गया था। मैकेनिक्स, मॉडर्न फिजिक्स, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, रे और वेव ऑप्टिक्स और यूनिट्स, मेजरमेंट्स, सेमीकंडक्टर्स, इलेक्ट्रिक करंट, मैग्नेटिक फील्ड, इलेक्ट्रोस्टेटिक्स,फ्लूइड मैकेनिक्स जैसे प्रमुख विषयों का अच्छा प्रतिनिधित्व था। हालांकि एसी और मैग्नेटिस्म, रोटेशन और ईएमआई में कम सवाल थे।

केमिस्ट्री सेक्शन का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था। इसमें कई कथन-आधारित सवाल थे, जो सीधे और स्कोर करने में आसान थे। लगभग सभी चैप्टर्स को कवर किया गया था। अधिकांश सैद्धांतिक प्रश्न सीधे एनसीईआरटी से थे और फिजिकल केमिस्ट्री में न्यूमेरिकल सवाल काम थे। इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री की तुलना में फिजिकल और आर्गेनिक केमिस्ट्री से सवालों की संख्या अधिक थी। केमिकल बॉन्डिंग, बायोमोल्यूक्यूल्स थर्मोडायनेमिक्स, कोआर्डिनेशन कंपाउंड्स, एलेक्ट्रोकेमिस्ट्री और केमिकल काइनेटिक्स से भी सवाल पूछे थे।