Paris Olympics: विनेश ने खेल प्रेमियों का दिल तोड़ा, प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित

0
7

नई दिल्ली। Paris Olympics: ओलंपिक में भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है। कुश्ती में पदक सुनिश्चित कर चुकीं विनेश फोगाट अधिक वजन के कारण प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित हो गई हैं। इस खबर ने सभी खेल प्रेमियों का दिल तोड़ दिया है।

माना जा रहा था कि विनेश 50 किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतेंगी लेकिन अब वह बिना किसी पदक के लौटेंगी। विनेश के चाचा और मशहूर कोच महावीर फोगाट ने कहा कि अब इसमें कुछ नहीं हो सकता है।

दरअसल, आज विनेश को अपना फाइनल मुकाबला खेलना था। मुकाबले से पहले हर खिलाड़ी का वजन मापा जाता है। इसी वजन माप के दौरान विनेश का का वजन निर्धारित 50 किलोग्राम से 150 ग्राम ज्यादा पाया गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के नियम के अनुसार निर्धारित वजन वेट से ज्यादा वजन होने पर खिलाड़ी को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। नियम के अनुसार विनेश प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। अब उन्हें कोई पदक नहीं मिलेगा।

विनेश के चाचा और मशहूर कुश्ती कोच महावीर फोगाट ने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता है। अब कोई मेडल नहीं आने वाला है। उन्होंने कहा कि अब कुछ हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने रात में कुछ खाना वाना खा लिया होगा। डाइट के कारण उनका वजन 150 ग्राम बढ़ गया।

उन्होंने कहा कि पूरे देश को इसका बहुत दुख है। उन्होंने कहा कि कोई हल नहीं हो सकता है। महावीर ने कहा कि अब वह आगे फिर कोशिश करेंगी। 2028 के लिए वो कोशिश करेगी और फिर जोर लगाएंगी। उन्होंने कहा कि नियमो के अनुसार ज्यादा वजन होने के बाद ऐसा होता है। अब कोई उपाय नहीं है।

विनेश ने अपने फाइनल तक के सफर में दुनिया की नंबर एक रेसलर सुसाको को हराकर यहां पहुंचीं थीं। हालांकि, भारतीय दल ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के फैसले का विरोध किया लेकिन नियम के अनुसार इसे ज्यादा तूल नहीं दिया जा सकता है। विनेश जीत के करीब पहुंचकर पदक से दूर रह गईं। अब उन्हें फिर 4 साल का इंतजार करना होगा।

विनेश फोगाट को पीएम मोदी ने बंधाया ढांढस
पीएम नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट के लिए एक्स पर एक पोस्ट लिखा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘विनेश आप चैंपियंस की चैंपियन हैं। आप भारत के लिए गर्व हैं और हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं।’ उन्होंने कहा कि आज का झटका दुख पहुंचाने वाला है। मैं समझ सकता हूं कि इससे कितना बड़ा सदमा पहुंचा होगा। यही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि आप चुनौतियों से आगे बढ़ने की राह बनाती रही हैं।