जीवन में टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है: आदित्य सागर महाराज

0
11

कोटा। चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन समाज समिति की ओर से जैन मंदिर रिद्धि-सिद्धि नगर कुन्हाड़ी में आयोजित चातुर्मास पर आदित्य सागर मुनिराज ने अपने नीति प्रवचन में समय प्रबंधन पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि जीवन में समय संयोजन का विशेष महत्व है। यदि हम समय प्रबंधन को करने में सक्षम हैं, तभी हम लाइफ का मैनेजमेंट कर सकते हैं।

व्यक्ति विवाह करे या वैराग्य ले उनका समय संयोजन सही होना जरूरी है। जीवन के हर क्षण में टाइम का प्रबंध करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोने- उठने का समय प्रबंधन, बात करने में समय का प्रबंधन, व्यवाहारिक मैनेजमेंट, अर्थ से पुरूषार्थ और आध्यात्म मैनेजमेंट रखना जरूरी है। कम समय है अधिक काम, अधिक मेहनत से बखूबी अंजाम देना ही टाइम मैनेजमेंट है।

उन्होंने कहा कि आप गृहस्थ हैं तो घर और व्यापार की जिम्मेदारी को निभाते हुए मंदिर जाने का समय निकालना धर्म में लगना आपका समय प्रंबधन है। उन्होंने कहा जब भी कोई कार्य करें तो अपना समय प्रबंधन अवश्य रखें।

इस अवसर पर सकल समाज के पूर्व अध्यक्ष राजमल पाटौदी, अध्यक्ष विमल जैन नांता, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष टीकम चंद पाटनी, मंत्री पारस बज, कोषाध्यक्ष निर्मल अजमेरा, रिद्धि-सिद्धि जैन मंदिर अध्यक्ष राजेन्द्र गोधा, सचिव पंकज खटोड़, कोषाध्यक्ष ताराचंद बडला, पारस कासलीवाल, अशोक साँवला सहित कई शहरों के श्रावक उपस्थित रहे।