नई दिल्ली। OPPO K14 5G Launched in India: ओप्पो ने अपनी K सीरीज में एक नया स्मार्टफोन OPPO K14 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दो दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है। यह नया स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिप और हाई ब्राइटनेस मोड के साथ आता है।
आपको बता दें कि ओप्पो K14, ओप्पो K14x के साथ इस लाइनअप में शामिल हो गया है, जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इसमें 50MP कैमरा, अंडर वाटर फोटोग्राफी, 120Hz डिस्प्ले और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। जानें फोन की कीमत, ऑफर्स और सभी फीचर्स:
कीमत और उपलब्धता
OPPO K14 5G को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 6GB + 256GB वैरिएंट को 19,999 रुपए और 8GB + 256GB वेरिएंट 21,999 रुपए में आता है। यह फोन 20 मार्च से Flipkart और OPPO के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। यह फोन लंबे समय तक वीडियो देखने, गेमिंग और कॉलिंग के लिए शानदार बैकअप देता है। साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। OPPO K14 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।
फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस स्मूद रहता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो AI फीचर्स के साथ आता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है, जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है।
फोन में 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाता है। साथ ही फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
यह ColorOS 15 पर चलता है और IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ-साथ SGS फाइव-स्टार सर्टिफिकेशन और मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स हैं। इसमें मेटैलिक डेको मॉड्यूल डिज़ाइन है।
OPPO के अनुसार, K14 के AI-संचालित फीचर्स, जिनमें AI Recompose, AI Perfect Shot, AI Eraser 2.0 और AI Clarity Enhancer शामिल हैं।

