7000mAh बैटरी के साथ Realme का नया 5G फोन लॉन्च, जानिए कीमत

0
5

नई दिल्ली। स्मार्टफोन मेकर रियलमी ने अपनी C-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme C83 5G लॉन्च करने की घोषणा की है। यह फोन खास तौर से उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और भरोसेमंद 5G परफॉर्मेंस चाहिए।

कंपनी का कहना है कि यह फोन अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी 7000mAh Titan बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 4 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स के साथ आया है।

डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh Titan बैटरी है, जिसे कंपनी ने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बताया है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को पूरे दिन बार-बार चार्ज करने की टेंशन नहीं रहेगी। यह फोन 15W PD और 15W DCP चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसे फुल चार्ज होने में लगभग 180 मिनट लगते हैं। इसके अलावा फोन में 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

प्रीमियम परफॉर्मेंस ऑफर
परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme C83 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दो Cortex-A76 कोर (2.4GHz) और 6 एफिशिएंसी कोर के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और 5G कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है।

स्मार्टफोन 4GB और 6GB LPDDR4X RAM ऑप्शन में मिलेगा, जबकि स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB वेरिएंट मिलेंगे। इसमें Dynamic RAM Expansion का फीचर भी है, जिसकी मदद से RAM को बढ़ाकर 18GB तक किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद रहता है। फोन में AI Outdoor Mode भी दिया गया है, जो धूप में फोन इस्तेमाल करने के अनुभव को बेहतर बनाता है। यह फीचर ऑटोमैटिकली सिस्टम परफॉर्मेंस बढ़ाता है, स्पीकर वॉल्यूम को लाउड करता है, नेटवर्क रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है और डिस्प्ले ब्राइटनेस को बढ़ाता है।

हैवी यूजेस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें Airflow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसे कंपनी ने अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा वेपर चेंबर बताया है। यह सिस्टम लंबे समय तक गेमिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान हीट मैनेजमेंट में मदद करता है।

Realme C83 5G में मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस दिया गया है। इसमें 300 प्रतिशत सुपर वॉल्यूम फीचर भी है, जिससे ऑडियो आउटपुट ज्यादा लाउड और क्लियर सुनाई देता है। डिवाइस का वजन लगभग 212 ग्राम है और यह Flame Green तथा Flame Blue कलर ऑप्शंस में आएगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Realme C83 5G की कीमत
Realme C83 5G की शुरुआती कीमत 4GB+64GB बेस वेरियंट के लिए 13,499 रुपये रखी गई है। दूसरे 4GB+128GB वेरियंट की कीमत 14,499 रुपये है। वहीं, 6GB+128GB टॉप वेरियंट की कीमत 17,499 रुपये है। यह फोन Flipkart के अलावा कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 7 मार्च से शुरू होगी।