कोटा। गीता सत्संग आश्रम समिति द्वारा गीता भवन में 65वां गीता जयंती महोत्सव 29 नवम्बर से गीता भवन में आयोजित किया जाएगा। संयोजक भगवती प्रसाद गुप्ता मोरपा वाले ने बताया कि महोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। संत महात्माओं का आगमन शुरू हो गया है।
प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि महोत्सव के तहत् 29 व 30 नवम्बर को प्रातः 9 से 5 बजे तक गीता सेमिनार होगा। वहीं 1 व 2 नवम्बर को दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक संतों के प्रवचन होंगे। मंच संचालन गीता भवन की मुख्य सचेतक कुंती मुंदडा करेंगी। मंत्री रामेश्वर विजय, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष गिरिराज गुप्ता व महेंद्र मित्तल व अन्य कार्यकारिणी के सदस्य सारी व्यवस्था देखेंगे।
अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल ने बताया कि स्वामी अनीश पुरी महाराज मथुरा गिरी गोवर्धन से आ गए हैं। वहीं प्रयागराज से स्वामी सर्वेश प्रसन्नाचार्य महाराज आने वाले हैं। उनकी बाल्यावस्था से ही श्री रामचरितमानस श्रीमद् भागवत एवं श्रीमद् भागवत गीता में रुचि रही है। उनके द्वारा ढाई सौ भागवत कथा, 100 बार राम कथा एवं अन्य पुराणों प्रवचन किए जा चुके हैं।
संत श्री राम जी राम महाराज मछलाना अलोट वाले भी आएंगे। वे राष्ट्रीय चिंतक गौ भक्त, भागवत एवं रामायण के मर्मज्ञ विद्वान हैं। राष्ट्रीय स्तर की गीता एवं श्रीमद्भागवत पर कई कार्यशालाओं में प्रवचन देकर जनहित को लाभान्वित किया है। जनमानस में गौ भक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाई है।

