50MP कैमरा वाले Vivo X80 स्मार्टफोन पर 8500 रुपये का डिस्काउंट

0
258

नई दिल्ली। Vivo X80 स्मार्टफोन अगर आप सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो यह शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध है। कंपनी की वेबसाइट पर फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत MRP 59,999 रुपये है।

फर्स: 5 हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 54,999 रुपये हो गई है। फोन खरीदने के लिए अगर आप HDFC या ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 3500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। दोनों ऑफर के बाद फोन 8500 रुपये सस्ते में आपका मिल जाएगा।

वीवो X80 के फीचर
फोन में कंपनी 2400×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का फुल एचडी+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जाने वाला यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है। कंपनी इसमें 1000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल भी दे रही है। वीवो का यह फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

प्रोसेसर :कंपनी इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट दे रही है। फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए आपको एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक दो 12 मेगापिक्सल के कैमरे शामिल हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन नें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।

कलर ऑप्शन: कॉस्मिक ब्लैक और अर्बन ब्लैक कलर ऑप्शन।

बैटरी :यह फोन 4500mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ओएस: फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-C और जीपीएस जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।