480 किमी. की रेंज देने वाली विनफास्ट VF6 SUV भारत में 7 एयरबैग के साथ लॉन्च

0
13

नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रिक SUV बाजार में तेजी आ रही है। अब इसमें वियतनाम का ऑटो ब्रांड विनफास्ट (VinFast) शामिल हो गया है। कंपनी ने भारत में अपनी पहली कार विनफास्ट VF6 (VinFast VF6) लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 16.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

यह मिडसाइज ई-SUV सीधे हुंडई क्रेटा ईवी (Hyundai Creta EV), MG ZS EV, टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) और महिंद्रा BE 6 (Mahindra BE 6) जैसी कारों को टक्कर देगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कीमत और वैरिएंट
विनफास्ट VF6 (VinFast VF6) दो वैरिएंट में आई है। इसमें बेस वैरिएंट की कीमत 16.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और टॉप वैरिएंट की कीमत 18.29 लाख रुपये है। कंपनी ने इसे तमिलनाडु प्लांट में लोकल असेंबल कर किफायती बनाने की कोशिश की है।

डिजाइन और एक्सटीरियर
विनफास्ट VF6 का लुक अपने सेगमेंट में सबसे अलग है। इसमें फ्रंट और रियर पर फुल-विथ LED DRLs, 18-इंच अलॉय व्हील्स, स्लोपिंग रूफलाइन और स्पोर्टी प्रोफाइल देखने को मिलती है। इसमें 190mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। ये इंडियन रोड्स के लिए परफेक्ट है। इसके डायमेंशन की बात करें तो ये 4241mm लंबी, 1834mm चौड़ी, 1580mm ऊंची होगी। इसमें 2730mm का व्हीलबेस देखने को मिलता है।

इंटीरियर और फीचर्स
विनफास्ट VF6 का केबिन मिनिमलिस्टिक लेकिन हाई-टेक है। इसमें रेगुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं है, बल्कि हेड्स-अप डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, कारप्ले (CarPlay) और एंड्राएड ऑटो (Android Auto) कनेक्टिविटी देखने को मिलती है।इसमें वेगन लेदर सीट्स और कनेक्टेड कार टेक फीचर्स देखने को मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स
इसमें 7 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), लेवल-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम), ऑटो पार्क असिस्ट, 360° कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस
VF6 में 59.6 kWh का बैटरी पैक है, जो फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। ये 204hp की पावर और 310Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये ईी 8.9 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। ये ई-कार 480 किमी. तक की रेंज ऑफर करती है। इसमें चार्जिंग के लिए 3.3kW/7.2kW AC और DC फास्ट चार्जर मिलता है। कंपनी इस ईवी की बैटरी पर 10 साल / 2 लाख किमी. वारंटी दे रही है।