नई दिल्ली। एमजी मोटर्स ने अपनी मैजेस्टर (Majestor) 7-सीटर SUV को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। यह एक बड़ी SUV है, जो डिजाइन, फीचर्स और डाइमेंशन के मामले में D+ सेगमेंट में आती है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसकी ऑफिशियली बुकिंग भी शुरू करदी है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि मैजेस्टर अब पूरे भारत में 41,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुकिंग के लिए उपलब्ध है। भारत में MG मैजेस्टर की कीमतों से अप्रैल 2026 में पर्दा उठाया जाएगा।
कीमत
कंपनी ने बताया कि इसकी डिलीवरी मई में शुरू की जाएगी। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो टोयोटा फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली इस SUV की कीमत MG ग्लॉस्टर से थोड़ी ज्यादा होगी। यानी कीमतें 40 लाख रुपए से 45 लाख रुपए के बीच हो सकती हैं। MG मैजेस्टर इस सेगमेंट की सबसे ऊंची, सबसे चौड़ी और सबसे लंबी SUV है। इसे 4 कलर ऑप्शन और 2 सीटिंग कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है।
एक्सटीरियर
MG मैजेस्टर में आगे की तरफ मैट्रिक्स-इंस्पायर्ड ग्रिल, खास LED DRLs और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप है जो इसे एक मजबूत इंप्रेशन बनाने में मदद करता है। पीछे भी डुअल एग्जॉस्ट टिप्स और फॉक्स स्किड प्लेट्स के साथ ऐसा ही रफ एंड टफ डिजाइन है। मस्कुलर लुक को बड़े एलॉय व्हील्स, स्कल्प्टेड बोनट, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और ब्लैक्ड-आउट पिलर और भी बेहतर बनाते हैं।
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो केबिन के अंदर, MG मैजेस्टर में वेंटिलेशन के साथ मल्टी-मोड मसाजिंग सीट, JBL स्टूडियो 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 12-वे पावर ड्राइवर सीट, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 12.3-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
इंजन
MG मैजेस्टर में 2-लीटर ट्विन टर्बो इंजन दिया है, जो 215 PS की पावर देता है। SUV में एडवांस्ड 4×4 सिस्टम है, जिसमें नॉर्मल, सैंड, रॉक, मड, स्नो और दूसरे 10 ऑफ-रोड मोड दिया है। इसमें ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक और 810 mm वॉटर वेडिंग कैपेसिटी है। MG मैजेस्टर के सेफ्टी फीचर्स में ADAS लेवल 2, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल, 6-एयरबैग स्टैंडर्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, 360-डिग्री HD कैमरा शामिल हैं।

