3 नये ऑप्शन के साथ आई नई होंडा हाईनेस CB350, नए कलर्स ने बढ़ाई धड़कन

0
17

नई दिल्ली। अगर आप होंडा हाईनेस CB350 (Honda H’ness CB350) खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां, क्योंकि 2025 में होंडा (Honda) ने इस बाइक के लिए 3 नए कलर ऑप्शन लॉन्च किए हैं। ये नए कलर ऑप्शन DLX Pro क्रोम वैरिएंट में जोड़े गए हैं, जिसकी कीमत 2.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

होंडा हाईनेस CB350 (Honda H’ness CB350) के DLX प्रो क्रोम (DLX Pro Chrome) वैरिएंट में अब तीन नए शानदार कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।

  • Pearl Nightstar Black – यह बहुत क्लासी और एलिगेंट ब्लैक फिनिश के साथ आता है।
  • Mat Massive Grey Metallic – ये मॉडर्न और स्पोर्टी ग्रे शेड कलर ऑप्शन है।
  • Athletic Blue Metallic – ये स्टाइलिश और यंग ब्लू टच-अप के साथ आता है।

ये नए कलर कुछ डीलरशिप पर उपलब्ध हो चुके हैं और जल्द ही इनकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

होंडा हाईनेश CB350 के अन्य कलर ऑप्शन
होंडा (Honda) ने अपने तीनों वैरिएंट्स DLX, DLX Pro और DLX Pro क्रोम में अलग-अलग कलर ऑप्शन दिए हैं। आइए जरा विस्तार से टेबल में सभी कलर ऑप्शन देखें।

वैरिएंट कलर ऑप्शन कीमत (एक्स-शोरूम)

वैरिएंटकलर ऑप्शनकीमत (एक्स-शोरूम)
DLXPearl Deep Ground Grey, Pearl Igneous Black₹2.10 लाख
DLX प्रोPearl Deep Ground Grey, Pearl Igneous Black, Rebel Red Metallic₹2.13 लाख
DLX प्रो क्रोमPearl Nightstar Black, Mat Massive Grey Metallic, Athletic Blue Metallic₹2.15 लाख

मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन
होंडा (Honda) ने इस नए अपडेट में सिर्फ कलर ऑप्शन जोड़े हैं, लेकिन इंजन और अन्य स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही हैं। इसमें 348.36cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 5,500rpm पर 20.8bhp की पावर और 3,000rpm पर 30Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ 5-स्पीड स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 310mm फ्रंट डिस्क और 240mm का रियर डिस्क (ड्यूल-चैनल ABS) ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इसमें होंडा हाईनेस CB350 (Honda H’ness CB350) का 19-इंच का फ्रंट और 18-इंच का रियर अलॉय व्हील सेटअप इसे एक बेहतरीन स्ट्रीट क्रूजर बनाता है।